मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब ‘सैयारा’ की आठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ‘सैयारा’ ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखते ही देखते इसने…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ताबड़तोड़ फैसले लेकर विपक्ष की हर चाल को पलट रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों की पेंशन राशि 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। अब राज्य के सेवानिवृत पत्रकारों को पहले मिलने वाली 6,000 मासिक की जगह 15,000 प्रतिमाह की सम्मान पेंशन मिलेगी। इस बारे में उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की संप्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने वाले वीर जांबाजों और उनके परिवारजनों को नमन करता हूं। कारगिल विजय दिवस की सभी को शुभकामनाएं और जोहार। वहीं, बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश के जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा के…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान शंकर बिरुवा ( 29 ) स्थायी निवासी बड़ा लगड़ा, थाना मंझारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ताम्बो बोदरा चौक, कांडे देवगम स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या (123/25) के तहत यह कार्रवाई की गई। इस कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बुधलाल अंगरिया ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा किया…
गुमला। झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। नक्सल विरोधी इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर के जवान भी शामिल रहे। इस संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके-47 और दो इंसास राइफल शामिल हैं। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी)…
रांची। झारखंड के आठ जिलों में 29 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा शामिल है। वही, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बोल्बा में 94.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान राजधानी रांची में 38.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गईं है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पश्चिम बंगाल के गंगा…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसडा पंचायत के मुकन्दासाईं गांव में शनिवार को तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार ढह गई, जिससे घर के अंदर सो रही पांच वर्षीय बच्ची बिमला सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने शनिवार को जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले की प्रमुख नदियां जैसे रोरो नदी, देव नदी, नदिया और अन्य छोटी-बड़ी धाराएं उफान पर हैं। बारिश का कहर इतना अधिक है कि कई स्थानों पर नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर उन पुलों को पार कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। टोंटो प्रखंड के टोपाबेड़ा और टोंटो गांव के बीच बहने वाली देव नदी में बाढ़…
रांची। श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में बहनें इस वर्ष नौ अगस्त को दिनभर राखी बांधेंगी। इस वर्ष रक्षाबंधन पर बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग का संयोग बनने जा रहा है। श्रावण माह की पूर्णिमा और रक्षाबंधन एक ही दिन मनाया जाता है। लेकिन, इस बार व्रत की पूर्णिमा आठ अगस्त को है और स्नानदान की पूर्णिमा नौ अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी। उदयातिथि ‘होने के कारण रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें दिनभर राखी बांध सकेंगी। आचार्य मनोज पांडेय ने कहा कि नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर गुरु और शुक्र की युति है। साथ…
लोहरदगा। राज्य संपोषित योजना से बनने वाले मदरसा चौक से लेकर ऐडादोन तक सड़क मजबूतीकरण कार्य के संवेदक से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी लेने पहुंचे दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को लोहरदगा जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगद 15 हजार रुपए, एक बाइक एवं दो मोबाइल जब्त किया गया है। कुड़ू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में किस्को अंचल के एसडीपीओ वेदांत शंकर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के संवेदक से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य के एक…
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। शिवराज ने कहा कि यह समझौता अद्भुत, अभूतपूर्व, ऐतिहासिक और राष्ट्र तथा किसानों के व्यापक हित में है। केंद्रीय मंत्री चौहा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा ब्रिटेन के साथ जो व्यापक आर्थिक व्यापार समझौता हुआ है, वो भारतीय कृषि और किसानों के लिए वरदान है। भारत ट्रेड सरप्लस देश है, मतलब यूनाइटेड किंगडम (यूके) को 8 हज़ार…
