Author: shivam kumar

पश्चिम सिंहभूम। शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुधलाल अंगरिया (28 ) और बिरसा गागराई (25 ) के रूप में हुई है।इनके पास से एक देशी पिस्टल, 33 एमएम की एक जिंदा गोली और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शारदा गांव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर दो युवकों की ओर से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते…

Read More

गोड्डा। जिले के ईसीएल की राजमहल परियोजना अंतर्गत हुर्रासी पुनर्वास स्थल का उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने गुरुवार देर शाम संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, कुएं तथा निर्माणाधीन आवासीय स्थल का जायजा लिया । उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनर्वास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। ईसीएल के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से डुमरिया पुनर्वास स्थल पर प्रस्तावित सुविधाओं जैसे पीसीसी सड़क, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, मंदिर, पार्क, विवाह भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जल शुद्धिकरण संयंत्र सहित अन्य की जानकारी दी। इसके बाद,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय अतुल बेरा के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल ओडिशा के बारीपादा अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अतुल बेरा सुबह स्वर्णरेखा नदी के किनारे शौच के लिए गए थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर इलाज के लिए…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। ओक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एसोसिएशन ऑफ झारखंड (ओशाज इंडिया) ने पूर्वी सिंहभूम जिले में सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। महासचिव समीत कुमार कार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले के रैमिंग मास उद्योगों में कार्यरत एक हजार से अधिक श्रमिकों की मौत सिलिकोसिस जैसी घातक बीमारी से हो चुकी है, लेकिन अधिकतर मामलों में अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा ब्लॉक के सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया में…

Read More

रांची। राज्य के गढ़वा जिले के सगमा में सबसे अधिक 116.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के जिन इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इनमें हजारीबाग जिले के गारु में 102.2, गढ़वा जिले के धुरकी में 85.5 और भवनाथपुर में 69.9, रांची के कांके स्थित बीएयू में 57.2, लातेहार के सरयू में 52, खूंटी के रनिया में 46.4, चक्रधरपुर 40.6, पदमा डिवीसी में 40, मनोहरपुर में 34.2 मिलीमीटर बारिश शामिल है। वहींम , मौसम विभाग ने 26 और 29…

Read More

चेल्म्सफोर्ड। बेन डॉकिन्स के शानदार शतक और राल्फी अल्बर्ट की कुल 10 विकेटों की चमक के बावजूद इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच खेला गया दूसरा यूथ टेस्ट मुकाबला बुधवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इस नतीजे के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के लिए केंट के ओपनर बेन डॉकिन्स ने 136 रन बनाए और एडम थॉमस (91 रन) के साथ 188 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 324/5 पर घोषित की और भारत को 355 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारत की ओर से आयुष म्हात्रे की…

Read More

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन ने करीब आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है और अपने प्रदर्शन से यह जताया कि उम्र और अनुभव ने उन्हें और भी बेहतर गेंदबाज़ बना दिया है। 35 वर्षीय डॉसन ने 2929 दिनों बाद टेस्ट मैदान पर वापसी की और केवल सात गेंदों में ही भारत के यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर अपना खाता खोला। लॉर्ड्स में शोएब बशीर के चोटिल होने के बाद डॉसन को मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया। पहले दिन उन्होंने 15 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया। डॉसन ने…

Read More

लंदन। भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को यहां बहुप्रतिक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेकर्स एस्टेट में अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस समझौते से भारत और ब्रिटेन के उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलने वाला है। इससे श्रम-प्रधान उत्पादों जैसे चमड़ा, जूते और कपड़ों का रियायती दरों पर निर्यात संभव होगा, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता हो जाएगा। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद ब्रिटेन को किए जाने वाले 99 फीसदी भारतीय…

Read More

ब्लागोवेशचेंस्क (रूस)। रूस के अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त अंगारा एयरलाइंस के विमान एन-24 के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस विमान ने कुल 46 लोगों के साथ उड़ान भरी और उतरते समय आग लगने से यह हादसा हुआ। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एएन-24 विमान में उतरते समय आग लग गई। घटनास्थल के हवाई निरीक्षण में कहा गया है कि 46 लोगों में से किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा केंद्र ने भी ऐसी ही बात कही है। क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा…

Read More

-आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में सक्रिय रहे 33 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने गुरूवार काे नारायणपुर एसपी, बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली शामिल हैं। राज्य सरकार की पुनर्वास नीत‍ि के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियाें काे 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने आज बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में माओवादी संगठन के प्लाटून-16 का कमांडर कमलेश और संगठन की मेडिकल यूनिट से जुड़ा डॉक्टर सुखलाल उर्फ…

Read More

अनियमितताएं नहीं रुकीं तो महागठबंधन के पास चुनाव बहिष्कार का विकल्प खुला है: तेजस्वी पटना। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विपक्ष ने सरकार काे विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। गुुरुवार काे विधानसभा से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पास बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का विकल्प खुला है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अगर अनियमितताएं नहीं रुकीं तो महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकता है। तेजस्वी ने कहा कि जो कुछ भी वोटर लिस्ट को लेकर हो रहा है, उस पर हम…

Read More