पटना। बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता बहाल कर दी गई है। मिश्रीलाल यादव ने मारपीट के मामले में दो साल की सजा होने के बाद अपनी विधायकी गवां दी थी। पूर्व विधायक मिश्रीलाल यादव ने फिर से सदस्यता बहाल करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को पत्र लिखा। उन्होंने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा है कि पटना हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल चुकी है ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता को फिर से बहाल किया जाए। उनकी अर्जी स्वीकार कर ली गयी है। मिश्री लाल यादव…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राजनीतिक लड़ाई सीधे होनी चाहिए। परिवारों, सहयोगी और समर्थकों को निशाना बनाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है। उन्होंने लिखा है कि सुनने में आया है कि सांसद निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है और सांसद निशिकांत के समर्थक देवता पांडेय को गिरफ़्तार भी…
रांची। इडी ने बोकारो के तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि की कथित फर्जी खरीद-बिक्री मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) की टीम ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) पहुंची, जहां इस मामले के मुख्य आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों से बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित 100 एकड़ से ज्यादा जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में गहन पूछताछ की। दोनों ने इडी के कई सवालों के जवाब नहीं दिये। इडी ने पूछा…
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब गंगा खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर अजगैबीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। इन घाटों पर 24 घंटे एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्थानीय गोताखोरों और नाविकों को भी लगातार निगरानी में लगाया…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर पश्चिम जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।…
पटना। बिहार में पटना के दानापुर रेल मंडल में पटना- भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने से एक यात्री रंजीत यादव (35 ) की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। मृतक दलिसमनचक गांव का रहने वाला था। घटना बख्तियारपुर और बाढ़ स्टेशनों के बीच हुई। रंजीत कुमार अपने सहकर्मियों के साथ बख्तियारपुर में काम खत्म करने के बाद डाउन भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में बाढ़ स्टेशन आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ थी और मौसम की उमस और गर्मी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर फूट पड़ा। महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर योजना की राशि जारी करने की मांग की और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं। गुरुवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आई महिलाओं ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि योजना के तहत पहले उनके खातों में नियमित राशि आती थी,…
रांची। बीआईटी मेसरा में अंतरराष्ट्रीय संचार और स्मार्ट उपकरण सम्मेलन का आयोजन 25-26 जुलाई को होने जा रहा है। डॉ गजेंद्रकांत मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि सम्मेलन का विषय-कनेक्टिंग इंटेलिजेंस, होगा जो स्मार्ट प्रौद्योगिकियों और बुद्धिमान संचार प्रणालियों के बढ़ते अभिसरण को दर्शाता है। कार्यक्रम में दुनिया भर के शोधकर्ताओं शिक्षाविदों के आमंत्रित व्याख्यान होंगे। सत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रारूपों में होंगे। सम्मेलन के सह-संयोजक डॉ संजीत कुमार और डॉ प्रियांक सक्सेना हैं।
खूंटी। कहा जाता है कि झारखंड के कंकड़-कंकड़ में भोलेनाथ का वास है। यही कारण है कि यहां पहाड़ों, कंदराओं, गुफाओं, खेतों, नदियों और पेड़ों पर भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन हो जाते हैं। ऐसे ही लोगों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा पर मुरहू प्रखंड के तपिंगसरा गांव के टेवांगड़ा में स्थित सूमीदान सरना मठ। सूमीदार ने सिर्फ सरना आदिवासी समुदाय की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र हैं, बल्कि गैर आदिवासी भी यहां भारी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते है। हालांकि यहां का रास्ता कठिन और जोखिम भरा है।…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाल बताया है। उनके मुताबिक, एंबुलेंस के बदले खाट पर ही मरीजों को अस्पताल तक लाया जाना बताता है कि खाट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं। चाहे साहिबगंज हो या चतरा या दूसरे जिले, कमोबेश ऐसी स्थिति हर जगह दिख रही है। इस स्थिति में कहा जाये कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ना सिर्फ सरकार पर बल्कि जनता के लिए भी बोझ हैं। बाबूलाल ने साहिबगंज के एक वीडियो को शेयर किया है। इसमें एक पेशेंट को कुछ लोग खटिया पर लादकर अस्पताल लाते दिखते हैं। उनके…
नई दिल्ली। एल्कोहलिक बेवरेजेज का आयात करके भारत और पड़ोसी देशों में बिक्री करने वाली कंपनी मोनिका एल्कोबेव के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 286 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 0.70 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 288 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण शेयरों में तेजी का रुख बना। सुबह 10:30 बजे तक के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर 289.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे…
