पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी जमकर हंगामा हुआ। इस बीच नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लेखापरीक्षा प्रतिवेदन बिहार विधानमंडल (विधानसभा-विधान परिषद) में प्रस्तुत किया। इसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) पिछले वर्ष की तुलना में 14.47 प्रतिशत बढ़ी। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के राजस्व व्यय में विगत वर्ष की तुलना में 3.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि राजस्व प्राप्तियों में विगत वर्ष की तुलना में 11.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के…
Author: shivam kumar
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने गुरुवार को सुबह से उद्योगपति अनिल अंबानी की मुंबई स्थित कंपनियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने के कुछ ही दिनों बाद की जा रही है। इडी की टीम को छापेमारी के दौरान इससे जुड़े कई सबूत मिले हैं, लेकिन इडी की टीम ने छापेमारी से संबंधित कोई अधिकृत ब्योरा नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार इडी की यह कार्रवाई राष्ट्रीय आवास बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी),…
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषियों के उत्पीड़न को लेकर झूठा नैरेटिव खड़ा करने का आरोप लगाया है। कोलकाता पहुंचने के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि देश में कहीं भी बंगाली भाषी लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं हो रहा है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के पास चुनाव से पहले कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए मुख्यमंत्री झूठा नैरेटिव गढ़कर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। यह वही…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे पक्षपातपूर्ण करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग अब भारत के लोकतांत्रिक संस्थान की तरह काम नहीं कर रहा है और उसने हाल ही में जो बयान दिया है, वह ठीक नहीं है। चुनाव आयोग अपना मूल काम नहीं कर रहा है और यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पास…
विशेष पिछली बार इन सीटों पर बेहद कम रहा था जीत-हार का अंतर एनडीए ने 24, महागठबंधन ने 16 सीटों पर हासिल की थी जीत इस बार दोनों गठबंधनों ने इन सीटों पर केंद्रित कर लिया है ध्यान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। किसी भी चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के क्रम में कई तरह की बातों और पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जाता है। हरेक सीट के पिछले परिणामों का विश्लेषण किया जाता है, क्योंकि कोई भी दल किसी भी कीमत पर एक भी सीट का नुकसान उठाना नहीं…
नई दिल्ली। तेलंगाना सरकार ने राज्य में हुए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर स्थानीय निकाय चुनावों और शैक्षणिक संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की है। इस फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल से खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना ने जिस वैज्ञानिक और व्यापक तरीके से सर्वेक्षण कराया है, वह पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन सकता है। इस आधार पर राज्य सरकार ने ओबीसी के लिए 42 फीसदी आरक्षण की सिफारिश की है, जो अब भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति की प्रतीक्षा में…
नई दिल्ली। पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में चौथे दिन भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा के छह सदस्यों को विदाई देने के बाद सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही उज्ज्वल निकम ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मराठी में शपथ ली। उसके बाद आवश्यक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे गये। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन से गुरुवार…
नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि हम जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी जैसे बंदरगाहों को अब लैंडलॉर्ड मॉडल के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि वे निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बनें। साथ ही कंटेनर हैंडलिंग की क्षमता 10 मिलियन टीईयू (20 फुट समतुल्य इकाई) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और कार्गो हैंडलिंग की क्षमता 300 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने यहां समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते…
इंफाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम कसने के लिए भी सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में असम राइफल्स ने पुख्ता जानकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए अवांगखुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर बड़े पैमाने पर शराब तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। असम रायफल्स द्वारा गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स के जवानों ने 1,430 पेटियों की एक खेप पकड़ी जिसमें 32,000 से ज्यादा मिश्रित शराब की बोतलें और कैन थे। जब्त की गई प्रतिबंधित शराब की…
श्रीनगर। इस साल 3 जुलाई को अमरनाथ यात्रा की शुरूआत के बाद से अब तक 3.42 लाख से ज़्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि 3,500 तीर्थयात्रियों का नया जत्था गुरुवार को जम्मू से दोनों आधार शिविरों से यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 21 दिनों में 3.42 लाख से ज़्यादा यात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लगातार पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रही है और इससे श्रद्धालुओं को रिकॉर्ड संख्या में आने का प्रोत्साहन मिला है। पिछले 21 दिनों में 3.42 लाख से…
इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने कई उग्रवादी संगठनों के कैडरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे और राज्य में जबरन वसूली व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त थे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी दी कि केसीपी (टी) गुट के दो उग्रवादियों को शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों और आम नागरिकों से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान कोंजेंगबम कंता मेइतेई (23) और सनातोम्बा अहैबम उर्फ सना उर्फ टोम्बा (24) के रूप में हुई है। दोनों इम्फाल वेस्ट निवासी हैं। एक अन्य…
