काठमांडू। नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की पार्टी सदस्यता रद्द कर दी गई है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) यानी नेकपा एमाले की केंद्रीय कमिटी की बैठक के निर्णय के बाद उनकी पार्टी सदस्यता रद्द की गई है। पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने हाल में नेकपा एमाले की सदस्यता ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले वर्ष और इस वर्ष पार्टी की सदस्यता का नवीकरण भी किया था, लेकिन पार्टी की केंद्रीय कमिटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति भंडारी को सक्रिय राजनीति में नहीं आने देने के फैसले के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। नेकपा…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। द वाल स्ट्रीट जनरल अखबार की विशेष खबर से सुर्खियों में आए जेफरी एपस्टीन केस में ट्रंप प्रशासन को झटका लगा है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुरोध को वेस्ट पाम बीच (फ्लोरिडा) के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज रॉबिन रोसेनबर्ग ने ठुकरा दिया। विभाग ने अदालत से इस केस से जुड़ी ग्रैंड जूरी की प्रतिलिपियां (गोपनीय दस्तावेज) सार्वजनिक करने का आग्रह किया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स और एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को इस केस से संबंधित सभी जरूरी ग्रैंड जूरी दस्तावेज जारी करने का निर्देश दिया था। जज रॉबिन रोसेनबर्ग ने…
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने देश की संसद ‘वेरखोव्ना राडा’ से पारित राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एनएबीयू) और विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अभियोजक कार्यालय (एसएपीओ) की शक्तियों में कटौती करने वाले विधेयक पर बीते कल हस्ताक्षर कर दिए। यूक्रेन के लोग ‘वेरखोव्ना राडा’ के विधेयक पारित करने से खफा हैं। देश में दूसरे दिन भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यूक्रेन के सूचना विभाग की समाचार एजेंसी ‘यूक्रेनफॉर्म’ ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को भेजे गए आधिकारिक ई-मेल में यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के दस्तखत होने के साथ ही एनएबीयू और एसएपीओ से जुड़े इस विधेयक ने अब कानूनी शक्ल अख्तियार…
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने हत्या के दोषी एक अमेरिकी व्यक्ति को वेनेजुएला की जेल से रिहा कराया है। अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि पिछले सप्ताह कैदियों की अदला-बदली के तहत वेनेजुएला की एक जेल से रिहा किए गए एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या की थी। इस व्यक्ति का नाम दाहुद हनीद ओर्टिज बताया गया है। उसके पास अमेरिकी और वेनेजुएला की दोहरी नागरिकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला की एक जेल से 10 अमेरिकियों और वैधानिक रूप अमेरिका के स्थायी निवासियों की रिहाई सुनिश्चित कराई। विदेशमंत्री…
लंदन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को लंदन पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया। उनके स्वागत में उत्साह से भरे लोगों की भीड़ देखी गई जिनके हाथों में तिरंगा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत में खड़े लोगों का आभार जताते हुए इसे दिल को छूने वाला बताया। प्रधानमंत्री मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में लंदन पहुंचे हैं, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में इसकी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- यूके में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी…
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए अब लगभग एक हफ्ता होने वाला है। खास बात यह है कि यह फिल्म अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की डेब्यू फिल्म है। उनके साथ स्क्रीन पर नजर आ रही हैं अनीत पड्डा, और दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब छठे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के…
मनोरंजन जगत से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता अदिवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी आगामी फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह हादसा हैदराबाद में एक बड़े और बेहद खतरनाक एक्शन सीन की शूटिंग के वक्त हुआ। बताया जा रहा है कि सीन की स्केल और इंटेंसिटी इतनी ज्यादा थी कि शूट के दौरान दोनों कलाकारों को चोट लग गई। इस खबर के सामने आते ही मृणाल ठाकुर के प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता अदिवी शेष को शूटिंग के दौरान शरीर पर चोट आई,…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 950 रुपये से लेकर 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,340 रुपये से लेकर 1,02,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 93,810 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। जापान के साथ ट्रेड डील होने के बाद अमेरिका की कुछ अन्य देशों के साथ भी ट्रेड डील फाइनल होने की उम्मीद बनी है। इसकी वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार…
पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है। मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आज भी महागठबंधन के विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।मुख्य गेट पर विपक्ष के धरने के कारण बगल वाला गेट आज भी खोला गया। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 21 जुलाई को ही 57, 946 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया था। आज समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होगी, क्योंकि अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि सरकार ने समाज कल्याण…
