Author: shivam kumar

पटना। बिहार के वैशाली जिले में विकसित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन 29 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह ऐतिहासिक स्मारक वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बनेगा। उद्घाटन समारोह में चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, तिब्बत, म्यांमार, भूटान, वियतनाम, मलेशिया, लाओस, कंबोडिया, मंगोलिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे 15 बौद्ध देशों के भिक्षुओं की सहभागिता संभावित है। स्तूप का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। 72 एकड़ भूमि में फैले इस भव्य परिसर को 550.48 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह स्थल ऐतिहासिक पुष्करणी तालाब और मड…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित अवैध खदान में चाल धंसने से नौ मजदूरों की मौत की घटना पर पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घटना के बाद खनन माफिया मृतकों के शव छुपाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनचुन नामक व्यक्ति इस अवैध खनन गतिविधि में संलिप्त है और उसे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। सरयू राय ने लिखा है कि बाघमारा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलवाई। वह झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्य सचिव अलका तिवारी, हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, काउंसिल के सदस्य समेत कई अधिवक्ता एवं कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली…

Read More

रांची। रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय…

Read More

रांची। झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है । इनमें जिन तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें गोड्डा, पाकुड़ और देवघर शामिल है। गोड्डा में 12, पाकुड़ 16 और देवघर में 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के शेष जिलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का यह आंकड़ा एक जून से 23 जुलाई तक का है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान राज्य भर में 414.9 के मुकाबले 644.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य बारिश से…

Read More

रांची। बुंडू थाना क्षेत्र के कांची नदी के किनारे से पुलिस ने बुधवार को सड़ी-गली अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कज्बे में लेकर आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह काफी दिनों से नदी में बह रहा था, जिसके कारण वह पूरी तरह से सड़-गल चुका है। बरामद शव का सिर भी गलकर कंकाल में तब्दील हो गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि शव किसी ऐसे व्यक्ति का हो सकता है, जो काफी समय पहले लापता हुआ हो। बुंडू…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी में एलएलबी कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। एलएलबी में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। प्रवेश परीक्षा जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी। कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Read More

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर अगले सप्ताह चर्चा होगी। राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बुधवार की बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा कराने का निर्णय लिया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बीएसी की बैठक के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया को बताया कि यह बैठक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में हुई। विपक्ष की मांग थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जल्द करायी जाए। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में 16 घंटे यानी दो दिनों तक इस मुद्दे पर चर्चा कराने का…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आगजनी की घटनाओं से सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को साकची सुपर सेंटर, ट्रेंड्स मॉल (साकची), दयालवधवन टावर (जुगसलाई) एवं ट्रेंड्स मॉल (जुगसलाई) में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों और आम लोगों को अग्निकांड की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया, सुरक्षित निकासी के उपाय एवं फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल…

Read More

विशेष छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट देश के दुश्मन का योगी सरकार ने कर दिया हिसाब-किताब फाइनल धर्मांतरण, देश के खिलाफ जासूसी, लव जिहाद और आपराधिक घटनाओं का सरगना है छांगुर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की राजनीतिक गतिविधियों के शोरगुल के बीच यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक ऐसे सामाजिक कोढ़ को खत्म करने का बड़ा काम किया है, जिसे धर्मांतरण कहा जाता है। बलरामपुर में पिछले कई वर्षों से चल रहे छांगुर बाबा के इस धर्मांतरण के रैकेट का पदार्फाश…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर…

Read More