नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज बढ़त के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत उछल कर 6,305.60 का…
पटना। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक जमकर हंगामा करने लगे। स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की,विपक्षी विधायक सदन में खड़े होकर शोरगुल करने लगे। हंगामा कर रहे विधायक वेल में पहुंच गए नारेबाजी करने लगे।स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से पूछा आप लोग काला-काला कपडथा पहनकर क्यों आ गए हैं, अच्छा नहीं लग रहा है। स्पीकर ने नारेबाजी कर रहे विधायकों से कहा कि नारा लगाते-लगाते…
पटना। गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को दबोचने गई पुलिस और पटना स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर मंगलवार तड़के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर-हाथ में गोली लगी है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। भोजपुर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी बलवन्त कुमार सिंह और रविरंजन सिंह को हाथ और पैर में गोली लगी है। एक अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने…
खूंटी। झारखंड में शिव पूजन की परम्परा कब और कहां से शुरू हुई, इसकी तो कोई सटीक जानकारी किसी को नहीं है, पर इतना तय है कि झारखंड खासकर खूंटी जिले में शिवपूजन की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है। जानकार बताते हैं कि पाशुपात्य संप्रदाय को शैव धर्म का सबसे प्राचीन संप्रदाय माना जाता है। प्राचीन ग्रथों के अनुसार इस क्षेत्र में असुरों का सामाज्य था और उनके आराध्य देवों के देव महादेव थे,उनके बिना उनके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यही कारण है कि पूरे खूंटी जिले में शैव आराधना के कई ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल…
रांची। रवि योग के संयोग में हरियाली तीज का व्रत इस बार 27 जुलाई को रखा जाएगा। इस योग में कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है और कार्य शुभफलदायक होता है। आचार्य मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पंचांग के अनुसार तृतीय तिथि 26 जुलाई को रात्रि 11.08 बजे प्रवेश कर रही है, जो 27 जुलाई को रात्रि 11.10 तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 27 जुलाई को तीज मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनकर गौरी गणेश और…
रांची। झारखंड के सभी जिलों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। यही वजह है कि राज्य के विभिन्न जिलों में हर रोज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश गुमला जिले के बिशनपुर में 144 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। वहीं, रांची में इस दौरान 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने उच्च सदन सीनेट में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया। इसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, पीपीपी ने उच्च सदन में 26 सीटें हासिल की हैं। उसके बाद पीटीआई के पास 16 सीनेटर हैं और छह स्वतंत्र सांसदों का भी समर्थन है। पीएमएल-एन के पास अब 20 सीटें हैं। बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के पास चार सीटें हैं। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के पास तीन-तीन…
दुमका। जिला के हंसडीहा शीतला मंदिर रोड में सोमवार रात हथियार से लैैैश अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान के मालिक के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना करीब एक बजे रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ज्वेलर्स मालिक संजीत कुमार ने बताया कि करीब सात लाख रुपये के आभूषण और नगदी की लूट हुई है। अपराधियों ने घर में घुसते ही घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी…
चेल्म्सफोर्ड। भारत के खिलाफ दूसरे अंडर-19 यूथ टेस्ट के पहले दिन रविवार को इंग्लैंड की टीम ने खराब शुरुआत के बाद कप्तान थॉमस रेव और एकांश सिंह की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जोरदार वापसी की। बारिश से प्रभावित पहले दिन इंग्लैंड ने सात विकेट पर 229 रन बनाए। बारिश और बादलों से ढके वातावरण में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और यह फैसला तुरंत सही साबित हुआ। पहले ओवर में ही आदित्य रावत ने बेन डॉकिन्स को पगबाधा आउट किया, और अगली ही गेंद पर हेनिल पटेल ने एडम थॉमस को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर बिना…
पोर्तरश, नॉर्दर्न आयरलैंड। अमेरिका के स्टार गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने रविवार को रॉयल पोर्तरश में खेले गए ब्रिटिश ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला ब्रिटिश ओपन खिताब चार शॉट की बढ़त से जीत लिया। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शेफ़लर ने आखिरी राउंड में 68 का स्कोर किया। वे पहले से ही चार शॉट की बढ़त के साथ दिन की शुरुआत कर चुके थे। उन्होंने शुरू में तीन बर्डी लगाई, हालांकि आठवें होल पर एक बंकर से बाहर न निकल पाने के कारण उन्हें डबल-बोगी झेलनी पड़ी। इसके बावजूद, शेफ़लर की बढ़त कभी भी गंभीर खतरे में नहीं…
