नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं रखीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में स्वयं इसका जवाब देने की मांग की। इन मुद्दों में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, डोनाल्ड ट्रंप का बयान तथा बिहार एसआईआर प्रक्रिया शामिल हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विपक्ष मानसून सत्र के दौरान प्रमुख मुद्दों को उठायेगा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को बिहार में जारी मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया। इममें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, द्रमुक और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता थे। सभी ने अपने हाथ में एसआईआर के विरोध में पोस्टर कार्ड पकड़े हुए थे। इनमें लिखा था कि एसआईआर भारतीयों के अधिकार छीन रहा है। साथ ही इसे रोके जाने के नारे लगाए जा रहे…
देवघर। सावन माह में झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 04:22 से मंदिर का पट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हो गया है। अब तक धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवड़िया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलाभिषेक के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुविधा…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस माह में कुछ दिनों से राज्य में लगातार भू-गर्भीय हलचल हो रही है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में आज भूकंप से जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक जिले में 16 जुलाई की रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप…
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही हरिओम नागर (22) का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को विशेष विमान से भोपाल पहुंचा। भोपाल एयरपोर्ट पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा अपर जिला दण्डाधिकारी अंकुर मेश्राम ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत माँ के इस वीर सपूत को नमन किया। इसके बाद सेना के वाहन से सोमवार रात को ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां मंगलवार को सुबह 11 बजे सैन्य सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के…
काठमांडू। काठमांडू जिला न्यायालय ने बांग्लादेश की विमान कंपनी यूएस-बांग्ला एयरलाइंस को मार्च 2018 में हुए हादसे में मारे गए नेपाली लोगों के परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया है। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरते समय यूएस-बांग्ला के विमान में आग लगने से उसमें सवार 71 यात्रियों में से 51 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस विमान में अधिकांश नेपाली छात्र मौजूद थे, जो मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर अपने घर आ रहे थे। इस विमान हादसे में पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने से मना करने पर यूएस-बांग्ला एयरलाइंस के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया…
ढाका। बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के राजधानी ढाका के उत्तरा में सोमवार को माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें 25 बच्चे शामिल हैं। इस विमान हादसे की जांच वायुसेना अपने स्तर पर भी कर रही है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) प्रो. मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज सुबह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में…
काठमांडू। सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पार्टी नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नेता पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पक्ष में सामने आता है तो उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा। पार्टी की केंद्रीय समिति की सोमवार को हुई बैठक में ओली ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने पार्टी के ऐसे नेताओं को चेतावनी दी जो लगातार पूर्व राष्ट्रपति के लिए “प्रवक्ता” के रूप में मीडिया में या पार्टी बैठक के बाहर बयान दे रहे हैं। केंद्रीय समिति के एक सदस्य के अनुसार, ओली ने विशेष रूप से कुछ…
सैन जोस (कोस्टा रिका)। मध्य अमेरिका स्थित कोस्ट रिका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हॉलीवुड अभिनेता मैल्कम-जमाल वार्नर नहीं रहे। 54 वर्षीय वार्नर समुद्र में तैरते वक्त तेज लहरों की चपेट में आ गए। सांस रुकने की वजह से उनकी जान चली गई। कोस्टा रिका पुलिस ने रविवार को लिमोन शहर के कोक्लेस बीच के पास उनके शव की पहचान की। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, वार्नर के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। अस्सी के दशक के टीवी पर ‘थियो’ बनकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। मात्र 14 साल की उम्र में धारावाहिक ‘द कॉस्बी…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से नाराज नेपाली कांग्रेस के सात बड़े नेताओं ने गठबंधन के बारे में पुनर्विचार करने की मांग पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा से की है। इन नेताओं में पूर्व उप प्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह प्रमुख हैं । नेपाली कांग्रेस के सात वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर ओली सरकार जनभावना के अनुरूप कार्य करने के असफल रहने, गठबंधन धर्म का पालन नहीं होने, समझौते के अनुरूप कार्य आगे नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए इस गठबंधन को लेकर पुनर्विचार करने की मांग की है। यह बैठक प्रकाशमान सिंह के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी है। वहीं चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,160 रुपये से लेकर 1,00,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,810 रुपये से लेकर 91,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…
