रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 45 घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शनिवार को कहा कि उपचुनाव की तैयारी में पारदर्शिता और पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान यह अनिवार्य किया है कि सभी पीठासीन पदाधिकारी मतदान का ‘मॉक ड्रिल’ करें। इस ड्रिल में कम से कम 100 वोट डालकर उनके वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया जाना है। सीईओ ने इस…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण का आरंभ कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से हुआ, जिसके बाद श्री राय रामजनम नगर, सतीघाट, सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट और एलएंडटी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों तक पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर की जा रही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखी। जहां भी खामियां नजर आईं, वहां तत्काल सुधार करने का निर्देश…
रांची। नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की। सुबह से ही व्रति नहाय खाय की तैयारियों में जुटे रहे और स्नान कर घर की शुद्धि कर अरवा चावल, कददू की सब्जी और चने की दाल का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को नमस्कार कर ग्रहण किया और प्रसाद स्वरूप इसे प्रियजनों को खिलाया। कई व्रती गेहूं सुखाते हुए भी देखी गईं। 26 अक्टूबर (रविवार) को खरना पर व्रती खीर का भोग अर्पित…
पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार चर्चा में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी में वापसी की अटकलों पर बड़ा बयान देते हुए कहा, “मैं RJD में लौटने से बेहतर मौत को पसंद करूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे अहम हैं।” तेजप्रताप ने कहा कि वे जनता के लिए राजनीति करते हैं, न कि पद और सत्ता के लिए। उन्होंने कहा, “लोग मुझसे प्यार करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले महुआ सीट से…
इंफाल। राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं। मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो ज़िंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा है कि भगवान भास्कर एवं छठी मैया सभी छठव्रतियों और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें, ऐसी प्रार्थना है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के…
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित आठ लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें हैं। दोनों घटना एक ही सड़क और थाना क्षेत्र की है। पहली घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप की है, जहां दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत नन्दु राय का शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय…
अररिया। लोक आस्था और प्रकृति को पूरी तरह से समर्पित महापर्व छठ को लेकर बाजार सज गया है। छठ पूजा में लगने वाली सामग्री डाला, सूप के साथ फल फूल,मिट्टी के बर्तन और अन्य समानों का बाजार विभिन्न स्थानों पर सज गया है। जहां छठ पर्व के समानों की खरीददारों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।अररिया के चांदनी चौक, काली मंदिर चौक, बस स्टैंड चौक, जीरो माइल चौक पर छठ पर्व को लेकर सैकड़ों दुकानें लग गई है। फारबिसगंज में फैंसी मार्केट,स्टेशन चौक, कृषि उत्पादन बाजार समिति का प्रांगण सहित सड़क पर सैकड़ों दुकान लगी है। जहां छठव्रती…
रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं जिलों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पैतृक मैपिंग का प्रशिक्षण भी दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़े, इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक है। भारत निर्वाचन…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलकर कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद…
