पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की चौंकाने वाली घटना ने राज्यभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी सहित संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच…
Author: shivam kumar
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला में पुलिस की कड़ी निगरानी और लगातार कार्रवाई के बावजूद पशु तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव का है, जहां ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पशु तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एक वाहन में तस्कर अवैध रूप से तीन बैलों को लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और बैलों को मुक्त करा लिया। इस दौरान तस्कर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन…
गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही तेज से विकसित हो रहा है। इसमें सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त 1200 बेड के अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को सीमांचल के तीन जिलों—कटिहार, किशनगंज और अररिया—में ताबड़तोड़ जनसभाओं का आगाज़ किया। कटिहार की पहली सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा । तेजस्वी ने कहा कि “नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए। बिहार में भाजपा को जगह देने वाले नीतीश ही हैं।” उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि “जब हमारी सरकार थी, किसी की हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। भाजपा के लोग लालू यादव से सबसे ज्यादा डरते हैं” ।…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाजरत मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रधान होनहागा के रूप में की गई है। घटना मेल वार्ड की बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रधान होनहागा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के…
सरायकेला। झारखंड की सरायकेला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विशाल जामुदा, घनश्याम पूर्ति और शनि देवगम शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के बेरगाडीह से 7-8 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर डाला सहित चोरी कर लिया था। इस संबंध में वाहन मालिक के लिखित आवेदन पर 10 अक्टूबर को सरायकेला थाना में मामला दर्ज किया गया…
खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव में शनिवार को कोपेया धान नामक 30 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपित दो सगे भाइयों माँगरा धान और चामा धान को छोटा छाता गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली कि कोपेया धान की हत्या के दोनों आरोपित अपने गांव छोटा छाता गांव में छिपे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के अनुमंडल पुलिस…
एक तरफ प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और भव्य प्रस्तुति ‘बाहुबली: द एपिक’ सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें ‘बाहुबली’ के दोनों हिस्सों के चुनिंदा और कुछ पहले कभी न देखे गए सीक्वेंस को नवीन रूप में पिरोकर पेश किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही बाहुबली का नया रूप सोशल मीडिया के रणभूमि में आग की लपटों सा फैल गया। अब देखना यह है कि जनता कैसा प्रतिक्रिया दे रही है। माहिष्मति फिर आकर्षण का केंद्र ‘बाहुबली: द एपिक’…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में खगड़िया के बाद मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के नौवागढ़ी में जनसभा को सम्बोधित किया और राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व की गैर भाजपा सरकारों पर निशाना भी साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार ने काफी काम किया। इसका लाभ बिहार के किसानों को भी मिला। इससे फसलों के उत्पादन में बिहार का पूरे देश में स्थान बना। इसे आगे भी कायम रखना है, तो फिर से राजग का डबल इंजन सरकार बनाना पड़ेगा,…
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नायक वाले पोस्टर पर कटाक्ष किया है। धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि बिहार के एक ही जननायक हैं और वो भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी हैं, उनके अलावा दूसरा कोई जननायक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि कोई उनकी नकल करने की कोशिश न करें, क्योंकि राज्य की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायक कहने से नहीं होता है। काम करने से होता है। अभी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
