रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले पर देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई होने वाली है, जिससे एक बार फिर राज्य के अभ्यर्थियों और युवाओं की निगाहें अदालत के रुख पर टिकी हुई हैं। याचिकाकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से दायर इस याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में मांग की गई है कि आयोग की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की निष्पक्ष…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरे दिन अधिवक्ताओं के बीच काफी उत्साह और सरगर्मी देखने को मिली। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विभिन्न पदों के उम्मीदवार और उनके समर्थक लगातार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने और मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे रहे। इस चुनाव के माध्यम से एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के…
कोडरमा। सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था और खराब भोजन के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 300 छात्राओं ने विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक लगभग 8 किलोमीटर पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी और वे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्य बिंदु : कस्तूरबा विद्यालय की करीब 300 छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च खराब भोजन और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कई छात्राएं रास्ते में हुईं बेहोश,…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो के कुंवर बस्ती इलाके में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच जेसीबी से तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों ने विरोध जताते हुए मकान बचाने की गुहार लगायी, लेकिन प्रशासन ने अभियान नहीं रोका। मुख्य बिंदु : स्वर्णरेखा नदी किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम जेसीबी से तीन मकानों को किया गया ध्वस्त कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों ने किया विरोध बड़ी संख्या में पुलिस बल की गयी थी तैनाती स्थानीय लोगों…
रांची। नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, राजस्व दस्तावेजों के गायब होने और दाखिल-खारिज में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही 28 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई में एफआईआर से संबंधित सीलबंद रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। मुख्य बिंदु : नामकुम अंचल में राजस्व रिकॉर्ड गायब होने का मामला म्यूटेशन में कथित अनियमितता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका एसीबी की प्रारंभिक जांच में अधिकारियों-कर्मचारियों…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचाब को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पैलेट गन से घायल हुए छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की। FIR दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान साहिल की मां, परिजन और वकील भी उनके साथ मौजूद रहे। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने DCP से भी बातचीत की। हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक साहिल की शिकायत पहले ही दर्ज…
राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है। आरोप है कि इस दौरान ट्यूब में पत्थर डालकर उनपर हमला किया गया। कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उनपर हमला किया है। गौरतलब है कि इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के काफिले पर भी हमला किया गया।…
रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के बाद झारखंड जगुआर के बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) को विधानसभा परिसर में भेजा गया। टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। विधानसभा थाना में प्राथमिकी, ईमेल की जांच शुरू धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी की ओर से रांची…
रांची। रांची के डोरंडा क्षेत्र से बुधवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव शुक्रवार सुबह धुर्वा डैम से बरामद किया गया। डैम के फाटक के पास पानी में शव तैरता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम लोकेशन के आधार पर एनडीआरएफ ने चलाया…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। इस खबर से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिनों से अनवरत प्रदर्शन कर रहे नवनियुक्त अधिकारियों ने भावुक होकर जमीन को चूम लिया। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाकर अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने अभ्यर्थियों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर सड़क पर रात बिता…
पलामू। सतबरवा थाना क्षेत्र के राजडेरवा में नेशनल हाईवे पर पुल निर्माण स्थल पर गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। मुख्य बिंदु : राजडेरवा में एनएच पर पुल निर्माण स्थल पर हुई फायरिंग दो मजदूरों को गोली लगी, दोनों की हालत गंभीर बाइक सवार…
