नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक दशक से फरार घोषित अपराधी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उसे 19 अगस्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। सीबीआई के मुताबिक आरोपित के खिलाफ वर्ष 2009 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया, लेकिन आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से ही वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर नियुक्त कर्मियों को हटाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली तीन अलग-अलग याचिकाओं की गुरुवार को झरखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई । मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रौशन की कोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार एवं जेपीएससी से जवाब मांगा है. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता अमृतांश वत्स और अधिवक्ता पीएएस पति ने पक्ष रखा। अगली सुनवाई…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों से दशकों पुराने कथित अतिरिक्त वेतन की वसूली नहीं की जा सकती है, खासकर तब जब उनके खिलाफ किसी भी वैध और स्थापित प्रक्रिया के तहत कोई ठोस निष्कर्ष दर्ज न किया गया हो। अदालत ने स्पष्ट किया कि मात्र फर्जीवाड़े का अस्पष्ट आरोप लगाकर किसी भी कर्मचारी के वेतन या अन्य वैध संपत्तिक अधिकारों से उसे वंचित नहीं किया जा सकता है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए…
रांची। झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नए कानूनों और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रत्येक महीने की पहली और 15वीं तारीख को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यदि निर्धारित तारीख को अवकाश रहता है तो बैठक अगले कार्यदिवस पर होगी। इन बैठकों में नए आपराधिक कानूनों के तहत हो रही कार्रवाई, प्रगति और संबंधित…
-22 और 23 अगस्त को होना था आयोजन, राजस्व पर्षद ने जारी किया आदेश रांची। झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (एएसओ) की आगामी 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा-2026 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। इस संबंध में राजस्व पर्षद, झारखंड (रांची) ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है। कार्मिक विभाग के निर्देश पर हुआ निर्णय: राजस्व पर्षद के उप सचिव घनश्याम प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित सूचना के अनुसार : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के आलोक में यह परीक्षा स्थगित की…
श्रीनगर। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और यह बेहद खूबसूरत जगह है। धारा 370 हटाए जाने के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ कश्मीर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। दोनों के बीच जम्मू-कश्मीर और दोनों देशों के…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर पूर्वी और दक्षिणी भारत में रेल नेटवर्क के विस्तार और क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कई रेल लाइनों के दोहरीकरण और चौगुनीकरण की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे माल ढुलाई के साथ…
रांची। झारखंड में नदियों, तालाबों, झरनों, खदानों के गड्ढों और पर्यटन स्थलों पर डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने स्थायी रणनीति तैयार करने की पहल शुरू की है। इसके तहत राज्य में ‘स्टेट एक्शन फ्रेमवर्क फॉर ड्राउनिंग प्रिवेंशन’ तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य जल दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ संभावित जोखिम वाले स्थानों पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी कार्ययोजना राज्य में डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए स्टेट एक्शन फ्रेमवर्क तैयार होगा। जल दुर्घटनाओं वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया…
रांची। शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने बुधवार को विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग, संरचनाओं और कियोस्क को हटाया। अभियान में 30 से अधिक कियोस्क समेत कई अवैध होर्डिंग हटाए गए। सेटेलाइट चौक के पास दो गैराज हटाए नगर निगम की टीम ने सेटेलाइट चौक (डीपीएस चौक) के पास अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दो गैराजों को हटाया। निगम के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर अनधिकृत कब्जे के कारण वहां आवागमन प्रभावित…
रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से चल रहा जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच का आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को छात्रों ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन को दो महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान छात्रों ने सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। छात्रों ने कहा- आंदोलन खत्म नहीं, दो महीने के लिए स्थगित जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया था। छात्रों का दावा है…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत कुल 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। ED की कार्रवाई की बड़ी बातें रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी। कार्रवाई ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के…
