रांची। झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CID और SIT की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कुल 45 परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें 22 परीक्षाएं रद्द, 6 परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में रखा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के फैसले की प्रमुख बातें 22 नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश। 6 परीक्षाओं की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित। 17 परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच का निर्देश। JPSC-JSSC…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से दाखिल याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपपत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रार्थी को ईडी के जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया। निचली अदालत के फैसले को दी गई चुनौती ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव…
गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर नगदी, जेवर, बर्तन, साड़ी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बच्चों की शादी के लिए जुटाकर रखा था सामान पीड़ित परिवारों का कहना है कि मजदूरी कर वर्षों की मेहनत से उन्होंने धीरे-धीरे सामान और जेवर जुटाए थे। इन्हें बच्चों की शादी-विवाह के लिए सुरक्षित…
रांची। राजधानी रांची के कोकर चौक के पास मंगलवार को पेट्रोल पंप परिसर में अचानक तेज धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद आसपास की कई दुकानों और मकानों के शीशे टूट गए। घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही भी थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। प्रारंभिक…
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन अहम राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए नये प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के लिए उत्तर…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी BPSC TRE-4 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के पद भी शामिल हैं। शिक्षक भर्ती को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थियों को अधिसूचना का इंतजार था। अब अधिसूचना जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।…
नयी दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्य सरकारों से जवाब मांगा है। याचिका में पेपर लीक में शामिल आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कर अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश देने की मांग की गई है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मंगलवार को अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की जनहित याचिका पर केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई के लिए 25…
नई दिल्ली। भारत सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हथियारों, मिसाइलों और टैंकों में इस्तेमाल होने वाले अधिक से अधिक उपकरण देश में ही तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 405 रणनीतिक रक्षा वस्तुओं की छठी सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न मशीनों के हिस्से, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट, सब-सिस्टम और कच्चा माल शामिल हैं। हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमानों से जुड़े उपकरणों के अलावा टैंक और बख्तरबंद वाहनों के पार्ट्स, रडार, सोनार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तथा टैंक रोधी गोला-बारूद भी इसमें शामिल हैं। 3,070 करोड़…
जमशेदपुर। कर्नाटक के बीदर में हुई 93 लाख रुपये की एटीएम कैश वैन लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के दो मुख्य आरोपियों को बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कर्नाटक पुलिस की टीम ने करीब 20 दिनों तक गुप्त अभियान चलाया और अपनी पहचान छिपाने के लिए धार्मिक तीर्थयात्रियों का भेष तक धारण किया। बिहार से गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार उर्फ अंबानी और अमन सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के वैशाली जिले के रहने…
रांची। 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में सीआईडी ने जांच तेज करते हुए परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों पर JPSC और JSSC-CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप है। अभय कुमार तिवारी को सीआईडी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब जांच एजेंसी उसके परिवार और करीबी लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। सीआईडी के मुताबिक, अभय कुमार तिवारी ने JSSC-CGL के…
रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान जारी है। सीबीआई जांच की मांग पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में जांच के लिए सीआईडी और स्पेशल ब्रांच जैसी एजेंसियां पहले से काम कर रही हैं। ऐसे में हर मामले में सीबीआई जांच की मांग करना राज्य की अपनी जांच एजेंसियों पर अविश्वास जताने जैसा है। मुख्य बिंदु : वित्त मंत्री ने सीबीआई जांच की मांग पर उठाया सवाल बोले- राज्य में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच जैसी जांच एजेंसियां मौजूद प्रदर्शनकारियों से राज्य की जांच एजेंसियों…
