लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को बिहार की गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। मुख्यमंत्री का एक करोड़ नौकरियां देने का वादा महज़ एक जुमला और चुनावी छलावा है। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। राज्य की घटनाओं पर राष्ट्रीय स्तर पर हो रही चर्चाओं के बीच लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बिहार की गठबंधन सरकार ने घोषणा की है कि अगर चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है, तो…
Author: shivam kumar
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चांदी की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 143वीं वाहिनी के बिठारी सीमाचौकी पर तैनात जवानों ने 16.71 किलोग्राम चांदी के आभूषण एक मोटरसाइकिल से बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹16.49 लाख है। इस दौरान एक तस्कर को वाहन सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसएफ के अनुसार, जवानों को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि बिठारी इलाके में चांदी की तस्करी होने वाली है। इस इनपुट के बाद बिठारी सीमाचौकी समेत क्षेत्र के…
विशेष पहली बार इस स्कूल के बच्चों ने जाना कि परीक्षा में कोई फेल भी करता है नियमों के मकड़जाल में फंस कर रह गयी है झारखंड की प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय फिर से परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन को वापस हासिल करना होगा इस विद्यालय को छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए संजोना होगा नेतरहाट आवासीय विद्यालय को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। नेतरहाट, यानी छोटानागपुर का खूबसूरत पर्यटक स्थल, लेकिन इसके अलावा छोटानागपुर की इस रानी का नाम दुनिया भर में जिस चीज के लिए चर्चित है, वह है यहां का आवासीय विद्यालय।…
ईस्ट रदरफोर्ड। कोल पामर के दो गोल और एक शानदार असिस्ट की बदौलत चेल्सी ने सोमवार (भारतीय समयानुसार) फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को 3-0 से हराकर नया इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब 32 टीमों के इस नए प्रारूप में क्लब वर्ल्ड कप खेला गया और चेल्सी इसका पहला विजेता बना। यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने के बाद अमेरिका पहुंची पीएसजी इस मुकाबले की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, खासकर सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 4-0 से हराने के बाद। लेकिन फाइनल में चेल्सी ने पहले हाफ में ही 3-0 की…
लंदन। इटली के जैनिक सिनर ने रविवार को विंबलडन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला विंबलडन खिताब जीत लिया है। यह सिनर का कुल चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जीत के साथ सिनर ने न केवल पांच सप्ताह पहले फ्रेंच ओपन फाइनल में अल्काराज से मिली हार का बदला लिया, बल्कि स्पेनिश खिलाड़ी की ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में अजेय रहने की लय को भी तोड़ दिया। विश्व नंबर-1 सिनर को मैच के पहले सेट में हार मिली थी। इसके बाद उसने…
-श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन हेतु मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। श्रावण मास के दौरान उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हो। इसके…
चेन्नई। तमिल सिनेमा ने एक महान हस्ती को खो दिया है। दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में सोमवार को बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके निवास पर उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया। सात जनवरी 1938 को बेंगलुरु में जन्मी सरोजा देवी दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से तमिल और कन्नड़ सिनेमा में एक जाना-माना नाम थीं। छह दशकों से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। सरोजा देवी ने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की…
उज्जैन (मध्य प्रदेश)। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सात दिन में (13 जुलाई तक) 11 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इस अवधि में सुबह छह बजे से रात्रि पट बंद होने तक कुल 11,06,270 भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। साथ ही लगभग 26,996 भक्तों ने भस्म आरती के दर्शन किए। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने दी। उन्होंने कहा कि आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर 4,498 श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर…
नई दिल्ली। काशी, हरिद्वार और उज्जैन से लेकर सारे देश में आज सावन के पहले सोमवार की धूम है। लोग सुबह से पवित्र जलधाराओं में स्नान और डुबकी लगाकर देवों के देव महादेव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। शिवालयों और अन्य मंदिरों में शिव दर्शन के लिए कतार लगी हुई है। चहुं दिशाओं में हर-हर महादेव की गूंज हो रही है। भगीरथ की तपस्या से धरती पर उतरीं मां गंगा नदी के तटीय शहरों, कस्बों और गांवों के पवित्र घाटों में तड़के तीन-चार बजे से लोग डुबकी लगाकर भगवान शंकर को जल चढ़ा रहे हैं। इस बीच अमरनाथ…
भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश के व्यापक अवसरों को लेकर उद्योग जगत, वैश्विक कंपनियों और नीति निर्माताओं के साथ दुबई में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री उद्योग, तकनीक, टेक्सटाइल, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं। इसके बाद स्पेन के दौरे पर जाएंगे, उनका ये प्रवास 19 जुलाई तक का है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भारतीय कौंसुल जनरल से शिष्टाचार भेंट करेंगे, जहां यूएई में भारत के व्यापारिक हितों और सहयोग की दिशा में चर्चा होगी। इसके बाद वे द…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार से समर्थन वापस लेने वाली नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसद अरुण कुमार चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनका त्यागपत्र अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने एक हफ्ते पहले ओली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसी के साथ पार्टी की तरफ से सरकार में सहभागी नागरिक उड्डयन तथा पर्यटन राज्यमंत्री अरुण कुमार चौधरी ने भी अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया था। चौधरी ने कहा है कि उन्होंने पांच दिन पहले इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया था। प्रधानमंत्री ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। उन्होंने…
