नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से बाजार की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। आज प्रातः…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज सीमित दायरे में खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,268.56 अंक के स्तर…
विशेष 17 देशों की संसदों को संबोधित कर बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड 27 देशों ने सर्वोच्च सम्मान देकर मोदी की कूटनीति की सराहना की इससे साबित होता है कि वैश्विक मंच पर मोदी का जादू बरकरार है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 11 साल पहले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, यानी भारत के शासन की कमान संभालनेवाले नरेंद्र दामोदर दास मोदी न केवल अपने देश में, बल्कि पूरी दुनिया में अपने व्यक्तित्व का जादू बिखेर रहे हैं। भारत आज कूटनीतिक मोर्चे पर बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है, तो इसका श्रेय पीएम…
समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 15 जुलाई को सरायरंजन प्रखंड के मणिका और मुसापुर गांव आएंगे। यहां वे 364.38 करोड़ की दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पहले उनका दौरा 14 जुलाई को तय था, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खजुरी गांव में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से मणिका गांव जाएंगे। वहां 42.31 करोड़ की लागत से मणिका एसएच 88 से विक्रमपुर एनएच 322 वाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी बायपास पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे इसके बाद मुसापुर में 322.07 करोड़ की लागत से बलान और…
रांची। हिंदी साहित्य भारती की ओर से आगामी 27 जुलाई को रांची स्थित पुराना विधानसभा भवन के सभागार में एक दिवसीय राज्यस्तरीय हिंदी साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक अजय राय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी की तैयारियां जोरों पर हैं। संगोष्ठी में झारखंड राज्य सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कई प्रतिष्ठित कवि, साहित्यकार एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं शोध संवाद को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साहित्य जगत में इसका दूरगामी लाभ मिलेगा। संगोष्ठी में…
पलामू। पलामू के निलांबर-पीतांबरपुर -लेस्लीगंज के दारूडीह पंचायत भवन स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत शाखा डाकपाल (बीपीएम) मधु कुमारी ( 20 ) का शव मंगलवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मधु बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेत में धान रोपने गए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोज की तरह मकान मालिक की पुत्री नीलम बाला ने मधु को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो मधु को फंदे से लटका देखा। नेहा ने तुरन्त अपने भाई अमित को सूचना दी, जिसने आसपास के लोगों को…
रांची। झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लगभग एक मन में ही 527.6 मिलीमीटर से बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बरसात का मौसम शेष बचा हुआ है। राज्य में इस अवधि तक 326 मिमी बारिश होती है। राज्य में सामान्य से 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है। यहां अब तक 925.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 153 प्रतिशत अधिक है। वहीं राजधानी रांची में 799 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 138 प्रतिशत अधिक है। वहीं राज्य के जिन जिलों में सामान्य से…
पटना। बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ गंगा नदी का जलस्तर भी अब तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पटना, बक्सर और भागलपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आज केंद्रीय जल आयोग और मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी पटना के दीघा घाट पर खतरे के निशान (50.45 मीटर) से 2.36 मीटर नीचे (48.09 मीटर) और गांधी घाट पर खतरे के निशान (50.52 मीटर) से 1.51 मीटर नीचे (47.09 मीटर) बह रही है। बक्सर में गंगा चेतावनी स्तर (59.32 मीटर) से 2.87 मीटर नीचे (57.43 मीटर) है। भागलपुर में यह खतरे के निशान…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से मंगलवार को डिजिटल माध्यम से राज्य के पर्यटन को वैश्विक मंच पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने वन क्षेत्र सारंडा में एक सफल फील्ड विज़िट का आयोजन किया गया, जहां 3डी और 360 डिग्री वीडियो के जरिए वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट तैयार किया गया। यह कार्यक्रम जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। पर्यटन विभाग के, के.के. दास ने फील्ड समन्वय की जिम्मेदारी संभाली, जबकि दिल्ली से आई तकनीकी टीम…
अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद अपनी कारगुज़ारियों के कारण हमेशा चर्चा में बना रहता है।गुणवत्ताविहीन विकास कार्य नगर परिषद प्रशासन की शगल बनती जा रही है।इसी कड़ी में फारबिसगंज नगर परिषद में जनता की गाढ़ी कमाई से भरे जाने वाले टैक्स के पैसे से नप क्षेत्र में सांकेतिक बोर्ड लगाया जा रहा है। हालांकि लग रहे सांकेतिक बोर्ड में भारी घालमेल होने और मोटी कमीशन लेकर काम करवाए जाने का आरोप नगर परिषद के चुने हुए जनप्रतिनिधि ही लगाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन और मुख्य पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के कानों तक में जूं…
रामगढ़। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर रामगढ़ प्रधान डाकघर में भी प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को डाककर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। इस दौरान 41 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई। डाकघर में राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित और जनहित में अपने कार्यालय में शांति पूर्वक कार्य निर्वहन करते हुए काली पट्टी बांधकर 41 सूत्री मांग का समर्थन किया। कर्मचारियों के प्रमुख मांगों में फिल्ड इकाईयों को प्रोत्साहन कार्य और इनडोर कर्मचारी को लक्ष्य निर्धारित करना बंद करने, दैनिक आधार पर लॉगिन दिवस की यातनाएं देना सख्ती से…
