गांधीनगर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे को लेकर विशेष घोषणा की है। भारतमाला प्रोजेक्ट अंतर्गत महत्वपूर्ण अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे (एनएच-754के) पर साँचौर-सांतलपुर सेक्शन के पैकेज-4 में हाल में मरम्मत कार्य के चलते यहाँ 28.71 किलोमीटर के स्ट्रेच में लागू टोल टैक्स (पथ कर) अल्पकाल के लिए स्थगित किया गया है। एनएचएआई की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 15 जुलाई की सुबह 8 बजे से यह लागू हो जाएगा। मरम्मत का निर्धारित कार्य पूर्ण होने तक 28.71 किलोमीटर के स्ट्रेच का टोल नागरिकों के लिए फ्री रहेगा। राजस्थान के साँचौर से गुजरात के पाटण जिले के सांतलपुर तक…
Author: shivam kumar
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने मंगलवार सुबह दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित एक बड़े कारोबारी, होटल व्यवसायी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले और कार्यालय पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल का नाम दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में शुमार है। इडी टीम के साथ सुरक्षा के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान साथ में तैनात हैं। यहां 3 गाड़ी में सुबह 6 बजे इडी की टीम पहुंची, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। सागर ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है। इस ग्रुप के परिवार से जुड़े लोगों ने…
काठमांडू। नेपाल के संघीय मामलों एवं सामान्य प्रशासन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद आया है जिसमें उनकी कथित तौर पर रिश्वत मांगने की आवाज सुनाई दे रही है। विपक्षी दल गुप्ता के तत्काल इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विपक्ष सरकार पर मंत्री को बचाने का आरोप लगा रहा था। पद छोड़ने से पहले गुप्ता ने सुबह प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। बताया गया है कि प्रधानमंत्री ओली ने राजकुमार गुप्ता को पद छोड़ने का निर्देश दिया। अपने…
कीव। यूक्रेन की अगली प्रधानमंत्री यूलिया अनातोलीवना स्विरीडेन्को होंगी। सोवियत संघ के चेर्निगोव में 25 दिसंबर, 1985 को जन्मीं यूलिया इस समय यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री (प्रथम) हैं। वो मौजूदा प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल का स्थान लेंगी। उनके जन्मस्थान का नाम बदलकर चेर्निहीव हो चुका है। चेर्निहीव अब यूक्रेन में है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने उनकी नई जिम्मेदारी तय की है। जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” मैंने प्रस्ताव दिया है कि यूलिया स्विरीडेंको यूक्रेन सरकार का नेतृत्व करें। वह प्रधानमंत्री कार्यालय के कामकाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाएं। मैं निकट भविष्य में नई सरकार की कार्ययोजना के प्रस्तुतीकरण…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क और पांच उपनगरों में तूफान से भारी तबाही हुई है। सब-वे और राजमार्गों पर पानी भर गया है। प्रशासन ने भारी बारिश की सभी पांच उपनगरों में बाढ़ की चेतावनी जारी की । न्यू जर्सी के गवर्नर फिलिप डी. मर्फी ने हालात के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा की। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, सोमवार रात न्यूयॉर्क शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश हुई है। इससे मेट्रो सिस्टम के कुछ हिस्सों में पानी भर गया। प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। इसका असर विमानों के आगमन और प्रस्थान पर भी पड़ा। धीमी गति…
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा है कि वैश्विक वकास से जुड़े केवल 35 प्रतिशत सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) ही तय समय तक हासिल होने की दिशा में हैं, जबकि शेष लक्ष्य या तो धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं या पीछे जा रहे हैं। उन्होंने इसे वैश्विक विकास का आपातकाल बताया। महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में ‘सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2025’ जारी करते हुए संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि बीते दस वर्षों में शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल पहुंच और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बाल विवाह में कमी…
वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन अब संयुक्त राज्य अमेरिका के शिक्षा विभाग में अपने हिसाब से छंटनी कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने फैसले में ट्रंप प्रशासन को शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना को अनुमति प्रदान कर दी। इस योजना पर पहले एक संघीय न्यायाधीश ने रोक लगा दी थी। रूढ़िवादी बहुमत वाली शीर्ष अदालत ने बिना किसी स्पष्टीकरण के प्रशासन की आपातकालीन अर्जी को स्वीकार कर लिया। एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, शीर्ष अदालत के तीन उदारवादी सदस्यों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति सोनिया सोतोमयोर ने तो तीखी असहमति व्यक्त की।…
ताइपे (ताइवान)। चीन अपनी विस्तारवादी नीति से बाज नहीं आ रहा। आज सुबह चीन के सैन्य विमानों ने ताइवान में घुसपैठ की। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि मंगलवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के आसपास 26 चीनी सैन्य विमानों, सात नौसैनिक जहाजों और एक आधिकारिक जहाज को सक्रिय होते देखा गया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीन के 26 सैन्य विमानों में से 21 ने मध्य रेखा पार करके ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। ताइवान के सशस्त्र बलों ने माकूल जवाब देने के…
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज़ के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वह बॉक्स ऑफिस पर उन पर खरी नहीं उतर सकी। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में औसत कमाई दर्ज की, लेकिन अब वीकडेज़ की शुरुआत के साथ ‘मालिक’ के कलेक्शन में तेज़ गिरावट देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘मालिक’ ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल बॉक्स…
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाज़िर होने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ बनी है। यह नई जोड़ी दर्शकों के लिए ताजगी भरी साबित हो सकती है। अब फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज़ रणनीति से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ की रिलीज़ को लेकर निर्माताओं ने कुछ खास रणनीतिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट नजर आ रही है। वहीं चांदी ने आज जोरदार छलांग लगा कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है है। सोने की कीमत में तेजी आने के कारण आज देश ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,770 रुपये से लेकर 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,450 रुपये से लेकर 91,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली…
