इम्फाल। सुरक्षा बलों द्वारा मणिपुर के विभिन्न जिलों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के दौरान 11 और 12 जुलाई को मणिपुर के इम्फाल पूर्व, थौबल और बिष्णुपुर ज़िलों में चलाए गए त्वरित, खुफिया-आधारित अभियानों में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इम्फाल पूर्व में थौबल डैम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लाईखोंग गांव से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो उग्रवादियों को पकड़ा गया। आरोपितों की पहचान इथम ममांग लेइकाई निवासी, सगोलशेम, ललित मैतेई और इथम वांगमा, लेइकाई निवासी अहोंगशांगबाम…
Author: shivam kumar
चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों के काफी प्रयासों के बाद करीब दो घंटे बाद बुझाया जा सका। हादसे के कारण चेन्नई-अरक्कोणम रेलमार्ग पर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग तिरुवल्लुर-एगट्टूर खंड में लगी, जो चेन्नई सेंट्रल से 43 किमी दूर है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी में अचानक आग भड़क गई, जो तेजी से पांच वैगनों तक फैल गई।…
लंदन। ब्रिटेन सरकार द्वारा ‘पैलेस्टाइन एक्शन’ को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के खिलाफ शनिवार को लंदन के केंद्रीय हिस्से में हुए प्रदर्शन में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह प्रदर्शन उस निर्णय के विरोध में था, जिसमें समूह को “टेररिज्म एक्ट 2000” के तहत प्रतिबंधित किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों में से अधिकांश प्रतिबंधित संगठन का समर्थन करने के आरोप में की गईं। इसमें नारे लगाना, कपड़े पहनना, झंडे या प्रतीक दिखाना जैसी गतिविधियां शामिल थीं। एक व्यक्ति को सामान्य हमले (कॉमन असॉल्ट) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट के सामान्य प्रशासन तथा संघीय मामलों के मंत्री राजकुमार गुप्ता पर 78 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मंत्री के साथ एक महिला तथा एक पुरुष के बीच बातचीत का ऑडियो इस समय विभिन्न सोशल मीडिया तथा ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर वायरल हो रहा है। नेपाल के एंटी करप्शन ब्यूरो ने इसकी जांच शुरू कर दी है। ऑडियो में एक सरकारी नियुक्ति और एक ट्रांसफर रुकवाने के बदले 78 लख रुपये रिश्वत मांगने का जिक्र सुनाई दे रहा है। करीब 10 मिनट के इस हालांकि, ऑडियो की सत्यता अभी जांची नहीं…
राजकुमार राव की ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक ही दिन 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं। दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हालात कुछ और ही रहे। कमाई के मामले में ‘मालिक’ ने स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पहले ही दिन कमजोर साबित हुई और दूसरे दिन तक हालात और बिगड़ गए। फिल्म की रफ्तार इतनी धीमी रही कि महज दो दिनों में ही इसकी स्थिति लगभग पटरी से उतर गई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘मालिक’ ने रिलीज़ के दूसरे दिन अच्छी छलांग…
नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले में विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित कृषि विद्युतीकरण योजनाओं का डीएम ने रविवार काे समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया गया कि जिले में कुल कृषि उपभोक्ताओं की संख्या 48174 है, जिसमें से 26929 किसानों को विद्युत संरचना स्थापित कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है।शेष बचे हुए किसानों के बोरिंग तक संचालित योजनाओं के द्वारा यथाशीघ्र विद्युत संरचना स्थापित कर दिया जाएगा । जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि एजेंसी के मैनपॉवर को बढ़ाकर बचे हुए किसानों के बोरिंग तक यथाशीघ्र विद्युत संरचना स्थापित कर दिया जाए। वहीं…
नालंदा। नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत कोचरा स्थित कुशवाहा भवन में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली के निर्देश पर नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आमजन को जागरूक करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज एवं सचिव सह न्यायाधीश राजेश कुमार गौरव, हिलसा तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह एडीजे आलोक कुमार पांडेय, तथा सचिव सह एसडीजेएम शोभना स्वेतांकी के संयुक्त निर्देश पर की…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। हैक किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से रविवार को जानकारी दी है। क्या है मामला झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी खुद से दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक एक्स हैंडल को असामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में झारखंड पुलिस को संज्ञान लेते…
रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 और 17 अगस्त को मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने रविवार को बताया कि इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है। दही हांडी प्रतियोगिता उत्सव के साथ भजन संध्या सहित देश भक्ति के गीतों का भी कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड पर 16 और 17 अगस्त को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के संरक्षक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने लोहरदगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाकर पेशरार थाना क्षेत्र से माओवादी नक्सली जगन लोहरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली माओवादी कमांडर नकुल यादव और छोटू खरवार का काफी विश्वसनीय सहयोगी था। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी भरत राम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने नक्सली जगन को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली जगन लोहरा अपने गांव लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज टोली आया हुआ है। सूचना के बाद थाना प्रभारी धीरज कुमार…
पूर्वी सिंहभूम। चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमांडेंट पी. शंकर कुट्टी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने शनिवार देर रात विशेष गश्ती अभियान चलाते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से नशाखुरानी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जामताड़ा निवासी निरंजन मंडल उर्फ छानो मंडल और विदुर मंडल के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों के पास से नशा खिलाने में उपयोग…
