पूर्वी सिंहभूम। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम कर दिया गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट के पास से रात 11 बजे ऑटो ( जेएच 05 सीएच 5123) चोरी हो गया था। ऑटो मालिक ने बताया कि रोज की तरह वाहन पार्क कर वह घर चला गया था, लेकिन देर रात बाहर आने पर ऑटो गायब मिला। तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि दो युवक ऑटो लेकर नेचर पार्क की ओर भागे हैं। ऑटो मालिक और कुछ लोग पीछा करते हुए नेचर पार्क…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के दक्षिण पूर्वी और उत्तर पश्चिमी जिलों में अगले एक- दो दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग की ओर से 14 जुलाई को दक्षिण पूर्वी और उत्तरी हिस्सों एवं 15 जुलाई को उत्तर पश्चिमी तथा उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही इन इलाकों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश गढवा जिले में 62.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं ,…
विशेष प्रदेश के पार्टी नेताओं को दिया संगठन की मजबूती का गुरु मंत्र आपसी समन्वय बनाकर बड़ा टास्क पूरा करने का दिया निर्देश अगले चुनाव के लिए अभी से जमीन पर काम में जुट जाने को कहा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण और गोपनीय बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पहले हुई इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों और राज्य की…
-एसपी ने डायल 112 के पदाधिकारी को किया सस्पेंड पटना। बिहार में मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिरोखर गांव में शनिवार को पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पीछा करने के दौरान दो शराब तस्कर की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। मरने वाले शराब तस्कर में रामप्रीत मुखिया का बेटा राजकिशोर मुखिया है। जबकि दूसरा जीतन मुखिया का बेटा सचिन मुखिया है। दोनों का घर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंगयाही का है। डीएसपी नीरज कुमार वर्मा और डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर जाकर हालात…
पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने मानगो नगर निगम के महापौर (मेयर) पद को अन्य पिछड़ा वर्ग ( ओबीसी) के लिए आरक्षित करने की मांग की है। इस संबंध में राजद जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी ने शनिवार को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंप कर प्रर्दशन की। ज्ञापन में कहा गया है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या बहुसंख्यक है। ऐसे में आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर का पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। राजद का कहना है कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कार्रवाई की है। शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है। इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी के साथ ईडी भी कर रही है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट…
योंगइन (दक्षिण कोरिया)। मेजबान दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को ईस्ट एशियन कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। मैच के 27वें मिनट में कांग सांग-यून ने सियो मिन-वू के पास पर अपने डिफेंडर को छकाते हुए शानदार फिनिश के साथ पहला गोल किया। हाफ टाइम के बाद दक्षिण कोरिया ने दो बार लंबी दूरी से गोल करने की कोशिश की लेकिन दोनों बार निशाना चूक गया। हालांकि 67वें मिनट में ली हो-जे ने दमदार हेडर के जरिए टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। पूरा मैच दक्षिण…
मैड्रिड। ला लीगा क्लब वेलेंसिया ने एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला को लोन पर साइन कर लिया है। यह कदम वेलेंसिया के मुख्य गोलकीपर जियोर्गी ममारदाशविली के लिवरपूल ट्रांसफर के बाद लिया गया है, ताकि टीम को एक भरोसेमंद विकल्प मिल सके। एगिरेजाबाला 2025-26 सीजन के लिए वेलेंसिया से जुड़ेंगे और क्लब के पास सीजन के अंत में उन्हें स्थायी रूप से साइन करने का विकल्प भी होगा। 24 वर्षीय एगिरेजाबाला ने यह निर्णय नियमित पहले एकादश में खेलने के मौके पाने के उद्देश्य से लिया है, क्योंकि एथलेटिक में उनके आगे स्पेन के अंतरराष्ट्रीय गोलकीपर उनाई सिमोन हैं।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर अत्यधिक गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से 12 ऐतिहासिक किलों की धरोहर देखने का आग्रह करते हुए बताया कि इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में स्थित है। मराठा साम्राज्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर से जोड़ते हैं। महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न…
गंगटोक। सिक्किम के एक वरिष्ठ साहित्यकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सानु लामा का शनिवार सुबह सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सिक्किम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ साहित्यकारों लामा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार सानु लामा के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने सानु लामा के निधन को साहित्य जगत और सिक्किम के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त हुए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस बार 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में स्थायी नौकरी मिल चुकी है। अब ये नौजवान राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि…
