काठमांडू। लगातार बारिश के कारण देश के सभी प्रमुख नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन ने देश भर के दस राष्ट्रीय राजमार्गों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। बीती रात से नेपाल के अधिकांश स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अवरुद्ध सड़कों में संखुवासभा में कोशी राजमार्ग, पंचथर में मेची राजमार्ग, रसुवा में पासंग ल्हामु राजमार्ग, मकवानपुर में कांति लोकपथ, म्याग्दी में दरबांग रोड, नवलपरासी में पूर्व-पश्चिम महेन्द्र राजमार्ग, डोल्पा में भेरी कॉरिडोर, पश्चिमी रुकुम में जाजरकोट-डोल्पा कॉरिडोर और बझांग में जय पृथ्वी राजमार्ग शामिल हैं। इस बीच, अन्य कुछ राजमार्ग और…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ खोल दिए हैं। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को संघीय कार्यबल में कटौती करने और संघीय एजेंसियों को खत्म करने की उनकी योजना पर निचली अदालत के प्रतिबंध के फैसले को पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के रास्ते में आई बड़ी कानूनी अड़चन खत्म हो गई। वह अब संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर सकते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार और सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से आवास और शहरी विकास, राज्य और राजकोष विभागों सहित अन्य एजेंसियों के…
ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में सफल 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के साथ पूरी हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की। भारत और ब्राजील आतंकवाद से निपटेंगे विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की यात्रा पर पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सहमति पत्रों और…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 600 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में गिरावट आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये से लेकर 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,000 रुपये से लेकर 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद लिवालों ने खरीदारी का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में मामूली तेजी का रुख बनता हुआ दिखा। हालांकि कुछ ही मिनट में बिकवालों ने अपना दबाव बना दिया, जिसकी वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.05प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर…
रांची। दिल्ली से रांची जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12878) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजियाबाद और खुर्जा के बीच ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट के कारण कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश की, जिसमें कुछ लोग चोटिल भी हो गए। एक यात्री के अनुसार, ट्रेन दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे रवाना हुई थी। करीब 5:30 बजे जब ट्रेन गाजियाबाद और खुर्जा के बीच पहुंची, तब जी-5 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने तत्काल…
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां पदस्थापना दिवस उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए क्लब की नई कमेटी का गठन बुधवार को किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण भी किया। अध्यक्ष पद की कमान दिलीप बंका ने संभाली, जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने सेवा और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मौके पर नए अध्यक्ष दिलीप बंका ने कहा कि क्लब के लक्ष्यों के अनुरूप सेवा कार्यों को और बेहतर ढंग से किया जाएगा। विशेष रूप से पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति दी…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान में कमी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काम हो गया है। बारिश के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो चार डिग्री का अंतर है। यह अंतर जमशेदपुर में सात डिग्री, डालटेनगंज में आठ डिग्री, बोकारो में सात और चाईबासा में यह अंतर केवल चार डिग्री है। इधर, राजधानी रांची में बुधवार को सुबह से बारिश होती रही…
इस्लमाबाद। पाकिस्तान की अदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में लगभग 23 माह से कैद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पीटीआई के अंतरिम अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने कहा कि पार्टी नेता इमरान ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। गौहर ने मंगलवार को उनसे अदियाला जेल में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इमरान खान को जेल की तन्हाई में रखा गया है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बैरिस्टर गौहर अली खान ने कहा…
इस्लामाबाद। तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि फिदान रक्षामंत्री यासर गुलर के साथ 09 जुलाई को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। फिदान ने पिछले साल मई में भी पाकिस्तान का दौरा किया था। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान में उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान आपसी हित के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह यात्रा पाकिस्तान और तुर्किये के बीच घनिष्ठ और भाईचारे के संबंधों को दर्शाती है। यह…
