पटना। पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अशोक साव खुद भी कारोबारी है और लंबे समय से खेमका के संपर्क में था। घटना की रात 11.45 बजे के करीब उमेश यादव ने जब गोपाल खेमका के सिर में गोली मारी और स्कूटी से फरार हो गया तो पास में स्थित अशोक साव के छज्जुबाग स्थित फ्लैट संख्या 601 में चला गया था। वह वहीं छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस या किसी अन्य को कोई…
Author: shivam kumar
भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने को लेकर कर भागलपुर के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को एकजुट होकर काम करने तथा लापरवाही करने वाले कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य को संपादित करना है। इसलिए बीएलओ के सहयोग में जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, सेविका, सहायिका, आवास सहायक, पीआरएस और विकास मित्र…
नालंदा, बिहारशरीफ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के समर्थन में जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में साइकिल जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जदयू के जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने किया। यह रैली रहुई बाजार से प्रखंड कार्यालय तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची सत्यापन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का खंडन करना था। मौके पर भवानी सिंह ने कहा कि “यह अभियान पूरे बिहार में पंचायत और वार्ड स्तर तक चलाया जा रहा है ताकि मतदाता बिना किसी…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह नौ जुलाई की शाम करीब छह बजे रांची पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वह 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद उसी दिन दोपहर वापस दिल्ली चले जायेंगे। इससे संबंधित सूचना केंद्र ने राज्य सरकार को भेज दी है। बैठक में भाग लेने के लिए 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने की सूचना भेजी है। बिहार से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री…
काठमांडू। नेपाल में अंडर वर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का ‘वजीर’ यूनुस अंसारी खौफ में है। उसे आशंका है कि जेल से बाहर आने पर उस पर हमला हो सकता है। काठमांडू जिला अदालत ने गैर कानूनी रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में अंसारी को 15 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मगर उसने जेल से बाहर आने पर इनकार कर दिया है। नेपाल में जाली भारतीय करेंसी नेटवर्क केस में 7 साल जेल की सजा काट कर हाल ही में रिहा होने वाले अंसारी को पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से 10…
गाजा पट्टी। उत्तरी गाजा के बेत हनौन में सड़क किनारे हुए भीषण बम विस्फोट में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के पांच सैनिक मारे गए और अन्य 14 घायल हो गए। यह विस्फोट सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। मारे गए सैनिकों में चार अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स नेत्जाह येहुदा बटालियन में थे। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार आईडीएफ ने कहा कि इस विस्फोट में स्टाफ सार्जेंट मीर शिमोन अमर (20), सार्जेंट मोशे निसिम फ्रेच (20) और स्टाफ सार्जेंट नोआम अहरोन मुसगादियन (20) की मौत हो गई। तीनों यरुशलम के रहने वाले हैं। इसके अलावा शेमेश के स्टाफ सार्जेंट मोशे शमूएल…
विशेष सभी 243 सीटों पर लड़ने की घोषणा ने बढ़ायी इंडी ब्लॉक की टेंशन त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति में आसान हो जायेगा एनडीए का रास्ता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में इस साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश लगातार बढ़ रही है। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हनुमान’ कहनेवाले चिराग पासवान की घोषणा ने इस तपिश को बढ़ा दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी लोजपा-आर बिहार की सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी। चिराग पासवान ने…
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ नू। अधिकारियों ने बताया कि 38 दिवसीय तीर्थयात्रा 3 जुलाई को घाटी से दो मार्गों अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 94,000 से अधिक तीर्थयात्री श्री अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग (हिमलिंग) की पूजा-अर्चना…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के फॉरेनर्स ट्राइब्यूनल द्वारा कूचबिहार निवासी उत्तम कुमार ब्रजवासी को भेजे गए एनआरसी नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला करार देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कूचबिहार के दिनहाटा इलाके के रहने वाले उत्तम कुमार ब्रजवासी पिछले 50 वर्षों से बंगाल में रह रहे हैं, उन्हें असम की एनआरसी ट्राइब्यूनल से “विदेशी/अवैध प्रवासी” होने के शक में नोटिस भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तम कुमार के पास सभी वैध पहचान-पत्र मौजूद होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था। जोधपुर एम्स ने एक बयान में बताया कि करीब 11.52 बजे उनका निधन हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और एम्स में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिता के गंभीर हालत की जानकारी मिलते ही अश्विनी वैष्णव तत्काल दिल्ली से जोधपुर रवाना हुए और सुबह…
रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति की ओर से आगामी नौ जुलाई से 11 जुलाई तक भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया जाएगा, जिसमें खासतौर पर महिलाओं के लिए मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सभा के संजय कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सावन के रंग और रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में राखी, परिधान, आभूषण, सजावटी वस्तुएं, फूड स्टॉल सहित कई आकर्षण शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक और पारंपरिक…
