इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में मंगलवार को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आठ आतंकवादियों को मार गिराया। इनका संबंध फितना अल-खवारिज संगठन से बताया गया है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पहले ललकारा। उनपर इसका असर पड़ता न देख सुरक्षाबलों ने लोवी मामुंड तहसील के पास आठों को ढेर कर दिया। लोवी मामुंड तहसील पहाड़ी और आदिवासी इलाका है। सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इस कार्रवाई…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को मोदी सरकार पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की तमाम संस्थाएं मोदी सरकार में लगातार कमजोर हो रही हैं और इनमें सबसे प्रमुख नाम सेबी का है। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि सेबी की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर घोटाले हुए, जिससे आम निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने अमेरिकी अल्गो (एएलजीओ) ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कंपनी भारत के शेयर बाजार और डेरिवेटिव मार्केट में एक साथ अवैध रूप से ऑपरेट…
नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने और पर्यावरण के लिए सही ट्रांसपोर्ट को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ‘कोलैब इंजन’ कैंपेन किया गया। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी शुरुआत एक इलेक्ट्रिक गाड़ी से हुई, जो बिना प्रदूषण फैलाए पूरे देश में घूमेगी। ये कैंपेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ यानी ‘पर्यावरण के लिए लाइफस्टाइल’ वाले विजन से प्रेरित है। इसका मकसद लोगों को साफ-सुथरे और इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट के बारे में बताना है। ‘कोलैब इंजन’ को पूरी तरह युवा चला रहे हैं। ये इलेक्ट्रिक…
नई दिल्ली। हस्तशिल्प के लिए खास पहचान रखने वाले कच्छ जिले के 3 हस्तशिल्प कारीगरों को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। विशेष बात यह है कि मशरू बुनाई के लिए कच्छ को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार मांडवी तालुका के डोण गांव के कलाकार भोजराज दामजी धोरिया को प्राप्त हुआ है। अन्य दो कारीगरों को खरड़ बुनाई और कच्छी शॉल के लिए यह पुरस्कार घोषित किए गए हैं। कच्छ के तीन कला-शिल्पकारों के नाम वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित हुए हैं। 1300 वर्ष पुरानी मशरू हस्तकला के…
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जलमार्ग और समुद्री संपर्क को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में आयोजित ’11 साल की सेवा’ कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। इनका उद्देश्य पूर्वोत्तर की आर्थिक और रणनीतिक क्षमताओं को पूर्ण रूप से सामने लाना है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में दी। सोनोवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर में जलमार्गों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले दशक में समुद्री व्यापार के क्षेत्र में 50,000…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकवाद से जुड़े एक गंभीर मामले का भंडाफोड़ करते हुए बर्दवान से दो संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों एनजीओ की आड़ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी भेज रहे थे। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, आरोपितों की पहचान मुकेश रजक और राकेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मुकेश बर्दवान के पास स्थित पानागढ़ के कैनल रोड का निवासी है और मेमारी इलाके में एक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ा था। वहीं, राकेश कुमार कोलकाता के भवानीपुर का रहने वाला है…
काठमांडू। चीन में बीती रात को आई बाढ़ के कारण नेपाल के सीमा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। नेपाल और चीन के बीच रहे एकमात्र व्यापारिक नाका रसुवागढ़ी और चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बह गया है। चीन से नेपाल के लिए निर्यात किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रिक व्हीकल गाड़ियां पानी में बह गई हैं। सामान से लदा कंटेनर नदी में बहता हुआ दिख रहा है। सीमा पर खड़े कई ट्रक भी पानी में डूब गए हैं जिसके कारण उसमें रखा सामान के खराब होने की संभावना अधिक है। इस बाढ़ के कारण नेपाल के तरफ करीब…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसद टैरिफ की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान को पहली अगस्त से अपने निर्यात पर 25 प्रतिशत का नया टैरिफ वहन करना पड़ेगा। उन्होंने दर्जनों अन्य देशों के खिलाफ अधिक टैरिफ पर प्रतिबंध को भी पहली अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। यह कल से प्रभावी होने वाला था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इसके बाद बाजार में गिरावट आई। निवेशकों ने दरों को अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के लिए उचित नहीं माना। ट्रंप…
ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी का रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में सांस्कृतिक आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के आखिरी चरण में 09 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। वो नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के यात्रा पर हैं। वो सबसे पहले घाना गए। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे…
फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। फिल्म की शुरुआत औसत रही और वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा भी हुआ, लेकिन सप्ताह की शुरुआत होते ही इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। खासकर सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसके आगे के बॉक्स ऑफिस सफर को लेकर चिंता बढ़ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार ‘मेट्रो… इन दिनों’…
-कुल 43 एजेंडों को मिली अनुमति पटना। बिहार में पहली बार युवा आयोग का गठन किया गया है। इसका उदेश्य यहां के युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनाना है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे के साथ कई अन्य एजेंडों पर मुहर लगी। युवा आयोग के गठन से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने एक्स पर पोस्ट करके दी। इसमें उन्होंने लिखा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के…
