रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जो पहले ही अपनी विजन और ट्रीटमेंट के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों…
Author: shivam kumar
-दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली तेजी नजर आ रही है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में उछाल आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये से लेकर 98,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,600 रुपये से लेकर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। भाव में कोई बदलाव नहीं होने की वजह…
नई दिल्ली। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार ज्यादातर समय दबाव में नजर आया। इसकी वजह से 4 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में शेयर बाजार ने पहले के दो सप्ताह के दौरान बनाई बढ़त को गंवा दिया। शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 626.01 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,432.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर 176.80 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,461 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया। पिछले सप्ताह…
रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा के दौरान रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा रथ पर सवार हो मौसीबाड़ी से जगन्नाथपुर मुख्य मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद भीड़ कम नही हुई। मौके पर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किया गया था। शाम तक रही मेले में चहल पहल रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में घूरती रथ उत्सव पर भक्ति, श्रद्धा और परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह मंदिर खुलते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर प्रांगण में…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए सत्तारूढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अधिकांश नेताओं ने ओली के साथ गठबंधन तोड़ कर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार गठन का सुझाव दिया है। काठमांडू में नेपाली कांग्रेस केंद्रीय समिति की बैठक में अधिकांश केंद्रीय सदस्यों ने सरकार के कामकाज की आलोचना की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेताओं ने प्रधानमंत्री ओली की कार्यशैली का विरोध करते हुए जल्द से जल्द गठबंधन तोड़ने की वकालत की है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शेखर…
-कुछ लाेग तिरंगा पर चांद चाहते हैं लेकिन हम तिरंगा को चांद पर लहराता देखना चाहते हैं : बाबा धीरेन्द्र शास्त्री पटना। राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामभद्राचार्य ने कहा कि हिन्दुओं को जो बांटेगा वो खुद कट जाएगा। इस सनातन महाकुंभ में देश भर के संत शामिल हो रहे हैं। जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में मुझे और धीरेंद्र शास्त्री को आने से रोका गया। उन्होंने कहा कि सत्ता अब हिंदू विरोधी के हाथ में कभी नहीं जाएगी। हिंदू को जो बांटना चाहेगा वो खुद…
विशेष केशव महतो कमलेश से खुश नहीं हैं पार्टी के कई दिग्गज, लॉबी एक्टिव! किसी आदिवासी नेता को कमान सौैंपने के मिल रहे हैं पुख्ता संकेत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल अगस्त में झारखंड कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया था और पुराने नेता केशव महतो कमलेश को कमान सौंपी गयी थी। लेकिन 10 महीने के बाद एक बार फिर झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट सुनी जा रही है। इस आहट के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्म हो गयी है। कहा जा रहा…
अररिया। सावन के महीने में इस क्षेत्र से हजारों की संख्या मे सुल्तानगंज-देवघर जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है।जिस शिव भक्तों में हर्ष है।सांसद प्रदीप कुमार सिंह के पहल पर श्रावणी स्पेशल ट्रेन परिचालन की स्वीकृति मिली है। इस बात की जानकारी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के रेल प्रतिनिधि सह इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन आफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन के लिए सांसद ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिविजन के डीआरएम…
पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर जोन एक में रविवार तड़के सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने इलाके के निवासी स्वरूप कुमार विश्वास के घर से ऑल्टो कार, नकद रुपये और सोने का एक जोड़ा कान का बाली चुरा लिया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। स्वरूप कुमार विश्वास ने बताया कि शनिवार रात उनके बड़े भाई को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे उन्हें लेकर अस्पताल चले गए थे। रविवार सुबह 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। घर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है। एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर परम श्रद्धेय दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार सात जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला में…
