भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित उस्तू गांव में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद की वजह अखाड़ा घुमाने का रास्ता बना। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने अपने घर के बगल से जुलूस ले जाने का विरोध किया,जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि अखाड़ा घुमाने का यही एकमात्र रास्ता है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग भी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड मैं हैं। दोनों टीमों के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। दोनों टीम के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लंदन के इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ शनिवार शाम को भारतीय उच्चायोग के प्रांगण में आयोजित समारोह में…
ग्रेनेडा। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं। एलेक्स केरी 26 और कप्तान पैट कमिंस 4 बना कर क्रीज पर हैं। टीम की बढ़त 254 रन की हो गई है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 12 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को नाथन लियोन के रूप में पहला छटका लगा। लियोन…
धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को 90 साल के हो गए। धर्मगुरु के जन्मदिवस पर मिनी ल्हासा के नाम से विख्यात मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखंग में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर दलाई लामा ने केक भी काटा और समारोह में मौजूद अनुयायियों के प्रति अपना आभार जताया। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों की संख्या में तिब्बती समुदाय और अन्य अनुयायी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के धार्मिक मंत्री सोनम, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे, आदि…
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इस सीजन में पहली बार रविवार दोपहर करीब 12 बजे इसके 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिये गये हैं और इनसे 52,195 क्यूसेक (घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार खोले गये 9 गेट में से गेट नम्बर 10, 11 और 12 को दो-दो मीटर, गेट नम्बर 9 और 13 को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नम्बर 8 और 14 को एक-एक मीटर तथा गेट नम्बर 7…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लाेकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए न केवल इस आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की, बल्कि यह भी आग्रह किया कि बंगाल समेत देश के अन्य किसी राज्य में इस तरह की नीति लागू न की जाए। टीएमसी सांसद का तर्क है कि जो नागरिक पहले से मतदाता सूची में पंजीकृत हैं और वर्षो से मतदान करते आ रहे हैं,…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व करीबी सहयोगी रहे टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने शनिवार को यह कहते हुए नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की कि अमेरिका की “वन-पार्टी सिस्टम” को चुनौती देना जरूरी है। साल 2024 के चुनाव में मस्क, ट्रंप के सबसे बड़े दानकर्ता थे, लेकिन दोनों में वन बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर अनबन के बाद मस्क की राह अलग हो गई। एलन मस्क ने शनिवार को खुद की राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने शनिवार को घोषणा की कि वे ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू कर…
काठमांडू। नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के लिए चीन से हथियार खरीदने के लिए सरकार ने 159 करोड़ रूपये बजट की व्यवस्था की है। सरकार ने तीन साल पहले इसी चीनी कंपनी से हथियार खरीद प्रक्रिया को रोक दिया था, अब फिर उसी सौदे को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में नेपाल की संसद से पारित बजट में नेपाल के दोनों पुलिस संगठनों के लिए हथियार खरीदने के लिए 159 करोड़ रूपये के बजट की व्यवस्था की गई है। इस बजट से तीन वर्ष पहले ही हांगकांग…
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई इसराइल के साथ हुए ईरान के 12 दिनों के संघर्ष के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। 5 जुलाई को मुहर्रम के मातम जुलूस में उन्हें देखा गया। तेहरान में आशूरा की पूर्व संध्या पर मुहर्रम के मातम जुलूस में खामनेई पहुंचे। खामेनेई 13 जून को इजराइली हमलों के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे। तेहरान टाइम्स के मुताबिक ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई 5 जुलाई को मुहर्रम के मातम जुलूस में शामिल हुए। मुहर्रम की 10वीं तारीख को आशूरा कहा जाता है।तेहरान में आशूरा की पूर्व संध्या…
रियो डी जेनेरियो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिनों की यात्रा पर ब्राजील पहुंचे हैं। इस दौरान वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।यह प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है। उनकी इस यात्रा को लेकर प्रवासी भारतीयों में खासा उत्साह देखा गया। जिन्होंने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री शनिवार शाम (स्थानीय समय के अनुसार) रियो डी जेनेरियो के गैलेओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी रियो…
अभिनेता राजा गुरु की नई हिंदी फिल्म ‘आराध्य’ का हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म का ट्रेलर गंभीर टोन, दमदार डायलॉग्स और राजा गुरु की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है। 3 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक प्रभावशाली संस्कृत श्लोक से होती है, जिसके तुरंत बाद राजा गुरु की साउथ स्टाइल में जोरदार एंट्री दिखाई देती है। ट्रेलर के शुरुआती फ्रेम से ही उत्सुकता जगती है और जैसे-जैसे…
