Author: shivam kumar

– पुरुष और महिला नीलामी 6 और 7 जुलाई को होगी नई दिल्ली। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल टी20) सीज़न 2 के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों की नीलामी के नियम और संरचना की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नीलामी 6 जुलाई को पुरुषों के लिए और 7 जुलाई को महिलाओं के लिए नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण फैनकोड पर किया जाएगा। इस सीज़न को पहले से भी बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से डीडीसीए ने एक अहम फैसला लेते हुए घोषणा की है कि आयु अब चयन…

Read More

बर्न। महिला यूरो 2025 के ग्रुप बी मुकाबलों में गुरुवार को दो बड़े नतीजे सामने आए। मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि इटली ने बेल्जियम के खिलाफ 1-0 से महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। स्पेन बनाम पुर्तगाल: एस्‍थर गोंजालेज का दोहरा प्रहार स्पेन की ओर से 32 वर्षीय फॉरवर्ड एस्‍थर गोंजालेज ने दो गोल दागे और टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे उम्रदराज स्पेनिश खिलाड़ी बनीं। उन्होंने सिर्फ 87 सेकंड में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद 18 वर्षीय विकी लोपेज़ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया, जो स्पेन की ओर से…

Read More

श्रीनगर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर सेब उत्पादन में समृद्ध है, लेकिन अच्छे पौधों की जरूरत है। घाटी के लिए स्वच्छ पौध केंद्र इसकी गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ाएगा। हमने कश्मीर में 150 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छ पौध केंद्र खोलने का फैसला लिया है। एसकेयूएएसटी-कश्मीर के छठे दीक्षांत समारोह में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर सेब उत्पादन में समृद्ध है, लेकिन अच्छे पौधों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उच्च घनत्व वाले सेब उत्पादन में छह गुना वृद्धि हुई है और वह जम्मू-कश्मीर के फलों को दुनिया के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित ‘गति से प्रगति कॉनक्लेव 2025’ में कहा कि देश की प्रगति का सबसे प्रभावी माध्यम उसके बंदरगाह हैं। अगर हमारे बंदरगाह बेहतर होंगे, तो देश की प्रगति सबसे अच्छे तरीके से होगी। ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। खासकर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले समुद्री क्षेत्र में कई ठोस पहल की गई हैं, जिनका असर अब स्पष्ट रूप से…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी शक्ति होती है। भारत में खेल राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली साधन रहा है। जब ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में तिरंगा फहरता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं। राष्ट्रपति ने फुटबॉल के…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा का 268वां सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। आज जारी आधिकारिक संसदीय बुलेटिन के अनुसार, राज्यसभा सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। संसदीय बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रपति ने सोमवार, 21 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में राज्य सभा की बैठक बुलाई है। कार्य की अनिवार्यता के अधीन, सत्र का समापन गुरुवार, 21 अगस्त, 2025 को होना निर्धारित है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी। आगामी मानसून सत्र ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संसद सत्र होगा। इस ऑपरेशन को भारत ने 07 मई…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी आठ दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत के लिए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने खुशी जताई है। सोनोवाल ने एक्स पोस्ट में इस क्षण को भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के संबंधों में एक सचमुच ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और वहां के पूरे मंत्रिमंडल द्वारा किया गया, जिसमें 38 मंत्री और 4 सांसद…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब कानून बन जाएगा। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इसे मामूली अंतर से पास कर दिया। इसी के साथ प्रतिनिधि सभा ने कर कटौती को बढ़ाकर और सामाजिक सुरक्षा जाल कार्यक्रमों में कटौती करके राष्ट्रपति ट्रंप के घरेलू एजेंडे को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस बिल पर दोनों सदनों की मुहर को ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अमेरिकी अखबारों की खबर के अनुसार, बिल का दोनों सदनों में पास…

Read More

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्हें मालिबू स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। उन्होंने फिल्म निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। उनकी प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी। सीएनएन की खबर के अनुसार, इस संबंध में बोहेमिया एंटरटेनमेंट के सुसान फेरिस और रॉन स्मिथ और प्रवक्ता लिज रोड्रिगेज ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि माइकल मैडसेन हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक थे। उन्हें बहुत से लोग याद करेंगे।…

Read More

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का एक दमदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की तरह द बंगाल फाइल्स भी एक गंभीर और विचारोत्तेजक विषय पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है। यह फिल्म अमेरिका के 10…

Read More

नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट और इससे जुड़ी एंटिटीज के भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि वो जेन स्ट्रीट से 48.4 अरब रुपये यानी लगभग 570 मिलियन डॉलर की राशि जब्त करेगा। सेबी का कहना है कि ये राशि जेन स्ट्रीट ने अवैध रूप से अर्जित की गई की है। जेन स्ट्रीट को ये पैसा एक एस्क्रो एकाउंट में जमा करना होगा। मार्केट रेगुलेटर के फैसले से अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म को…

Read More