Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में जुलाई माह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह की शुरुआत अच्छी बारिश से हुई है। राज्य के तीन-चार जिलों को छोड़ शेष सभी जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में तीन जुलाई तक सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इधर,…

Read More

अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई देवघर। झारखंड के देवघर जिले में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। यह मेल 9 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में श्रावणी मेला को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं। प्रसाद सामग्रियों की गुणवत्ता व कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने चूड़ा, ईलायची दाना और पेड़ा की कीमत निर्धारित कर दी हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिये हैं कि…

Read More

रांची। गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हॉकी जगत का यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। राज्यपाल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से विमल लकड़ा के उपचार और स्वास्थ्य की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका योगदान खेल जगत के लिए अमूल्य है। राज्यपाल ने विमल लकड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ…

Read More

तैयार है नीतीश, तेजस्वी और पीके के बीच कड़े मुकाबले की जमीन तीनों के सहयोगी तैयार कर रहे हैं प्रतिद्वंद्वियों को घेरने की मजबूत रणनीति इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। बिहार की राजनीति सीधे केंद्र की राजनीति पर असर डालती है। इसलिए केंद्र की किसी भी सरकार के लिए बिहार का समीकरण काफी अहम होता है। बिहार की राजनीति कब और किस तरह से करवट लेगी, कहना मुश्किल होता है। इस बार बिहार का चुनाव एक बार फिर से नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द बुना जा रहा है। बीजेपी ने फिलहाल राज्य में नीतीश की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ का नया स्वरूप मिला। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के लिए चार महत्वपूर्ण समझौते किए गए और प्रधानमंत्री को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। प्रधानमंत्री मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा के बीच अकरा स्थित जुबिली हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशकों में घाना की पहली राजकीय यात्रा है। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को नए…

Read More

रांची। पिछले तीन वर्षों में इस बार झारखंड में अधिक बारिश हो रही है। इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी। एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि सामान्य बारिश 308.3…

Read More

कोडरमा। जिले में बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक तीन अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में गुरुवार की सुबह कोडरमा से बिहार की ओर जा रही ऐश लोड एक हाईवा पलट गई। इससे हाईवा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा (बिहार) निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव (पिता बच्चू यादव) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा घाटी में एक हाईवा पलट गई है और ड्राइवर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बुधवार की देर रात जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थाना में पदस्थापित किया गया है। स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करें। जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास को पुलिस केन्द्र गोलमुरी से स्थानांतरित कर एमजीएम थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार को पुलिस केन्द्र…

Read More

रांची। मारवाड़ी कॉलेज रांची का ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को होगा। मारवाड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि डिग्री प्राप्त करने के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को राज्यपाल की उपस्थिति में उन्हें डिग्री प्रदान की जाएगी। ग्रेजुएशन सेरेमनी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

Read More

विशेष कोलकाता रेप कांड पर पार्टी सांसदों और विधायकों की टिप्पणी से लोग दुखी ममता बनर्जी की पार्टी का स्टैंड भी अब तक जनता के सामने नहीं आ सका है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कोलकाता में कानून की एक छात्रा से सामूहिक गैंगरेप का मुद्दा एक बार फिर पश्चिम बंगाल में जितना बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने लगा है, उतना ही बड़ा नारी उत्पीड़न का मुद्दा बनकर उभर रहा है। इस मामले में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की असंवेदनशील टिप्पणी स्त्री की मर्यादा, सम्मान और अस्मिता…

Read More

ढाका। अभियोजन पक्ष ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) -2 के समक्ष छह प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मामले में औपचारिक आरोप पत्र दाखिल किया। पिछले वर्ष 05 अगस्त को अशुलिया में इनमें से पांच प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद उन्हें फूंक दिया गया था। गोली लगने से घायल छठे व्यक्ति को भी आग के हवाले कर दिया गया था। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, आईसीटी की जांच टीम ने इस घटना में पूर्व अवामी लीग नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद सैफुल इस्लाम, पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) अब्दुल्ला हिल काफी और सावर सर्किल के…

Read More