Author: shivam kumar

-बापू टावर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की ली जानकारी पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने बापू टावर के भूतल तल पर बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल को भी देखा। उन्होंने बापू टावर के भूतल, तीसरा तल एवं पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया। नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों एवं निर्मित 5 रैम्पों…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी साै प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जाेरशाेर से लगी हुई है। इस चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री माेदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का संभावित मोतिहारी दौरा है। पीएम मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर हलचल तेज हो गई है।…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं के सवालों पर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ आयोजित कराई थी। सरकार के कुव्यवस्था और हठधर्मिता के कारण कई युवाओं की मौत होने लगी, लेकिन सरकार ने दौड़ को नहीं रोका जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ता ही चला गया।उन्होंने कहा कि युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार जल्द लिखित परीक्षा लेगी, लेकिन हेमंत सरकार गठन के छह माह बीत जाने के बाद भी लिखित…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरूवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने मंत्री को 24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे। यह धमकी फोन नंबर 7903928578 से दी गई, जब मंत्री दिल्ली में थे। अंसारी ने इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी को दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने इसे गंभीर साजिश बताते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करते रहेंगे। पुलिस ने कॉल नंबर को ट्रेस कर कॉलर…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है। ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े मामले को लेकर उनके करीबियों…

Read More

पलामू। एनएच 39 फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई। एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी। पलामू जिले के सतबरवा के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30 वर्ष) के पीठ में गोली लगी है। उसे मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए। वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए। घटना के समय मजदूर सो रहे थे। गोली की आवाज से सभी की नींद खुली। निर्माण…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना किरण कौर के घर की है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। किरण कौर ने बताया कि गुरुवार सुबह बस्ती के ही लंगर नामक युवक और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात लंगर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शहर से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाली नि:शुल्क कांवर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा के प्रचार के लिए शुक्रवार को कदमा स्थित रंकणी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। इस वर्ष यात्रा में 1000 से अधिक शिवभक्त शामिल होंगे। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली यह नि:शुल्क कांवर यात्रा 25 जुलाई, शुक्रवार को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि पोस्टर का उद्देश्य अधिक…

Read More

खूंटी। तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने शुक्रवार को तोरपा प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद-बीज की कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर कई दुकानों मेें एक्सपार्यड खाद, बीज और कृषि से संबंधित दवा बरामद की। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत मिली थी कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों में अवधि समाप्त हो चुके बीज, खाद की बिक्री कर रहे हैं। शिकायत के बाद में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में उन खाद-बीजों की बिक्री ने करें, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा…

Read More

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा रोड पर शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी(जेएच 01डीडी 6875) अनियंत्रित होकर छाता नदी पुंल के नीचे गिर गई। इससे बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गये। घायलों में वाहन चालक सूरज गोप (थाना इटकी, कुरगी, सेमरा निवासी), दिनेश गौंझू रामगढ़, सुथारपुर, बिरजीजिया तोपनो, जकरियस तोपनो, संतोष तोपनो, उर्सेला तोपनो और तीन वर्षीय बच्ची अनन्या शामिल हैं। सभी कामडारा थाना क्षे के पोजे बड़काटोली गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से तोरपा सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उर्सेला को गंभीर चोट लगी है, लेकिन सभी घायलों…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में आलोक स्टील प्लांट में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्लांट के बाहर 48 घंटे तक जमकर हंगामा किया। मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को देर रात तक लोग धरने पर बैठे रहे। प्लांट प्रबंधन की ओर से पांच लाख के मुआवजा की घोषणा की गई , तब जाकर शव उठा। शुक्रवार की सुबह महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, बुढ़ाखाप, करमा निवासी आशो देवी (57) पति रामेश्वर महतो आलोक स्टील फैक्ट्री में बतौर ठेका महिला मजदूर काम करती थी।…

Read More