नई दिल्ली। दो दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। भाव में गिरावट आने की वजह से आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,730 रुपये से लेकर 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,500 रुपये से लेकर 90,650 रुपये प्रति…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में भी गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अच्छे जॉब डेटा आने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक एक प्रतिशत…
-तमाम चुनौतियों के बावजूद तकनीक का उपयोग कर आम के बागवानों ने किया शानदार प्रदर्शन- सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर 9, में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में देशभर के बागानों से चुनकर लाए गए 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे बागवानों ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों के बावजूद तकनीक का उपयोग कर शानदार प्रदर्शन किया है। ढाई से तीन किलो…
संगठित गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित का दस लाख रुपये किया हजम प्रयागराज। जार्जटाउन थाने में कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के काला डांडा हिम्मतगंज निवासी कुलदीप कुशवाहा पुत्र एस.एल.कुशवाहा की तहरीर पर 2 जुलाई की रात 8 बजे थरवई थाना क्षेत्र…
मुर्शिदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली का आरोप। जब घर नहीं मिला, तो मुर्शिदाबाद के डोमकल इलाके में लगभग 50 परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आज माकपा में शामिल हो गए। एक साथ इतने परिवारों के पार्टी बदलने से इलाके में माकपा की ताकत बढ़ी है। ग्रामीण तृणमूल पार्टी कार्यालय पर अब माकपा ने कब्जा कर लिया है। मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड, 144 नंबर बूथ के ये लगभग 50 परिवार पहले तृणमूल समर्थक थे। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर…
कोलकाता। राज्य मेडिकल काउंसिल द्वारा मेडिकल पंजीकरण रद्द किए जाने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और डॉक्टर शांतनु सेन ने शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति अमृता सिंह की पीठ के समक्ष उन्होंने याचिका दाखिल की और स्पष्ट किया कि वह इस फैसले को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। शांतनु सेन ने कहा कि मेरे परिश्रम से हासिल किए गए रजिस्ट्रेशन को अगर कोई साजिश के तहत छीनने की कोशिश करता है तो क्या मैं चुप बैठा रहूंगा? नहीं। मैं कानूनी सलाह लूंगा और जीतूंगा। एक दिन पहले राज्य मेडिकल काउंसिल ने उनके डॉक्टर पंजीकरण…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक पूरक चार्जशीट में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और दो कोलकाता नगर निगम पार्षदों के नाम सामने आने के बाद पार्टी ने इस कार्रवाई को चुनौती देने के लिए दोतरफा रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है — एक कानूनी मोर्चे पर और दूसरी राजनीतिक रूप से जवाब देने के लिए। सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस नई पूरक चार्जशीट में बेलियाघाटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक परेश पाल, कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 58 के पार्षद और मेयर-इन-काउंसिल…
कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में गुरुवार देर रात एक तृणमूल नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना कूचबिहार-2 ब्लॉक के झिनाईडांगा इलाके में हुई। घायल नेता की पहचान राजु डे के रूप में हुई है, जो कूचबिहार-2 पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष और चकचका अंचल के पूर्व अंचल अध्यक्ष हैं। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसारराजु डे गुरुवार रात लगभग 11 बजे पार्टी का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली उनके दाहिने कंधे में लगी। गंभीर रूप…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और चिकित्सक डॉ. शांतनु सेन का मेडिकल पंजीकरण दो वर्षों के लिए निलंबित कर दिया। इस अवधि में वह न तो अपने नाम के साथ ‘डॉ’ उपसर्ग का उपयोग कर सकेंगे और न ही किसी मरीज को औषधि पर्ची लिख सकेंगे। डॉ. सेन पर यह कार्रवाई उनके लेटरहेड पर फेलो ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (ग्लास्गो) की डिग्री का उल्लेख करने को लेकर की गई है, जिसे उन्होंने राज्य चिकित्सा परिषद में विधिवत पंजीकृत नहीं कराया था। गुरुवार देर शाम जारी परिषद के एक प्रवक्ता के बयान…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता दिख रहा है। ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती दबाव और पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य भर में वर्षा की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के कई दौर चल सकते हैं। दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और…
