Author: shivam kumar

बरवाडीह:-सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह रेल लाइन स्थित मंगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय रामु तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में उनके दोनों पैर कट गये।घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। गंभीर रूप से घायल रामु तुरी, ग्राम बभनडीह निवासी, को तत्काल इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल बरवाडीह ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचने के बाद…

Read More

एम्स्टेलवीन। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम मंगलवार को पूल डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। चीन के खिलाफ शुरुआती मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद अब भारतीय टीम की नजर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने पर है। मुकाबला एम्स्टेलवीन के वेगेनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। चीन के खिलाफ ड्रॉ से बढ़ा आत्मविश्वास भारत ने अपने पहले मुकाबले में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को कड़ी टक्कर दी और मैच 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने गोल…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बीच संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। BLA के प्रवक्ता जैंद बलोच ने दावा किया है कि संगठन के लड़ाकों ने 9 से 16 अगस्त के बीच बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में किए गए हमलों में पाकिस्तान के 26 सैन्य अधिकारियों और जवानों को मार गिराया। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। 22 स्थानों पर हमले का दावा BLA के प्रवक्ता के मुताबिक, संगठन ने आठ दिनों के दौरान करीब 22 अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना…

Read More

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र गोरखा-1 के शहीद लखन गांवपालिका के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे चुनावी वादे पूरे नहीं होने को लेकर सवाल किया। इस पर गृहमंत्री नाराज हो गए और कथित तौर पर लोगों से कह दिया कि अगर वे उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं तो अपना वोट वापस ले जाएं। स्थानीय लोगों ने याद दिलाए चुनावी वादे गुरुंग क्षेत्र में लोगों से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक मतदाता ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को याद…

Read More

रांची। आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले सरकार ने छात्रों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को लेकर गंभीर है और दोपहर 2 बजे के बाद होने वाली बातचीत में समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। TDPL परीक्षा की जांच CID करेगी मंत्री ने कहा कि TDPL की ओर से आयोजित परीक्षा समेत अन्य संबंधित मामलों की जांच राज्य की एजेंसी CID करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं…

Read More

रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस के रुख को स्पष्ट किया। छात्रों की आवाज को लेकर राहुल गांधी का अभियान के. राजू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में छात्रों की आवाज, शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और इसमें आवश्यक सुधार…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने जाति प्रमाणपत्र में पिता की जगह पति का नाम दर्ज होने के कारण चयन से वंचित की गई चंचला कुमारी को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत ने उनकी रिट याचिका स्वीकार करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को आठ सप्ताह के भीतर नियुक्ति की अनुशंसा करने का निर्देश दिया है। जेपीएससी की अनुशंसा मिलने के बाद राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करना होगा। सरकारी गलती की सजा अभ्यर्थी को नहीं दी जा सकती अदालत ने अपने आदेश में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि…

Read More

भुवनेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर ओडिशा में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओडिशा इकाई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा युवा मोर्चा ने तीनों नेताओं पर राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान और उसके गायन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। BJYM ने की कानूनी कार्रवाई की मांग ओडिशा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडा ने कहा कि पार्टी ने…

Read More

बेंगलुरु। देश के प्रतिष्ठित विधि संस्थानों में से एक नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर छात्रों और पूर्व छात्रों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। यह घटनाक्रम हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में हुए हालिया विवाद के बाद सामने आया है। NALSAR के छात्रों के समर्थन में NLSIU के छात्र NLSIU के छात्रों और पूर्व छात्रों ने शनिवार को संयुक्त बयान जारी कर NALSAR के छात्रों के प्रति बिना शर्त…

Read More

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को हुई भगदड़ ने एक बार फिर मंदिर की भीड़ व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में अब तक सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अशोकधाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि अपने प्राचीन इतिहास और विशाल शिवलिंग के कारण भी खास पहचान रखता है। इंद्रदमेश्वर महादेव के नाम से भी प्रसिद्ध है मंदिर अशोकधाम मंदिर को इंद्रदमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थापित विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के…

Read More

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी भीड़ के बीच टूटी बैरिकेडिंग सोमवार सुबह सावन के तीसरे सोमवार के कारण अशोकधाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच दो ट्रेनों के पहुंचने से…

Read More