चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम को भुला दिया। शाह ने कहा कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इस गीत को फिर से सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान के दौरान कथित तौर पर इसे रोके…
Author: shivam kumar
चेंगलपट्टू। चेंगलपट्टू जिले के कट्टांकुलत्तूर स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 22वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, अच्छे आचरण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सफलता के साथ युवाओं को देश के विकास में भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री हासिल करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के अनुशासन, कार्यशैली और जीवन के प्रति दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की शिक्षा डिग्री दिला सकती है,…
रांची। सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मधुपुर जा रही ट्रेन संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िये सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रात करीब 2:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे श्रावणी मेला रूट से मधुपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोल…
रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन और 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा के बीच झामुमो नेता मनोज पांडेय ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी। मनोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार छात्रों से संवाद के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की टीम भी छात्रों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। छात्रों की समस्याओं और मांगों पर बातचीत के लिए अन्य माध्यम भी…
पूर्वी सिंहभूम। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड के खनिज और वित्तीय अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को बिष्टुपुर स्थित परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से देश के औद्योगिक विकास को बड़ा लाभ मिलता है, लेकिन खनन के कारण होने वाले विस्थापन, प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान का असर राज्य की जनता को झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व से जुड़े राज्य के अधिकारों को सीमित करना झारखंड के साथ आर्थिक अन्याय होगा। कुणाल…
रांची। झारखंड के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने राष्ट्रहित में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी उनका सम्मान करते थे और उनकी राजनीतिक कार्यशैली तथा विनम्रता…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के भादूडीह में चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए एस्बेस्टस की छत काटकर करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे वन विभाग के चेकनाका के समीप हुई। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक महानंद महतो को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महानंद महतो के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर उन्होंने…
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया। बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के कुल 92 ऐसे गांव, जहां आजादी के बाद से अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा सका था, वहां इस वर्ष पहली बार बस्तरवासियों ने पूर्ण स्वतंत्रता की अनुभूति के साथ शान से तिरंगा फहराया। यह ऐतिहासिक बदलाव 31 मार्च 2026 को राज्य के इन क्षेत्रों को माओवादी सशस्त्र कैडर से पूरी तरह मुक्त घोषित किए जाने के बाद संभव हो पाया है। छत्तीसगढ़ शासन ने जानकारी दी है कि बस्तर संभाग के नक्सल…
-राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में फहराया तिरंगा दुमका। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना राज्य के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी सेवाओं में युवाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार प्रयास…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि इतिहास को स्मरण करने, वर्तमान का मूल्यांकन करने और भविष्य के भारत के प्रति अपने दायित्व को दोहराने का दिन है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता किसी एक व्यक्ति, संस्था या क्षेत्र के संघर्ष का परिणाम नहीं थी। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को जनशक्ति में बदला, जबकि जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक, लोकतांत्रिक और वैज्ञानिक भारत की…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को टेल्को के खड़ंगाझाड़ चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजीव सरदार और रामदास सोरेन के पुत्र सह विधायक सोमेश सोरेन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में रामदास सोरेन की पत्नी, परिवार के सदस्य, झामुमो नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका : बिरुआ प्रतिमा अनावरण के…
