Author: shivam kumar

भोपाल। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीराम पथ गमन, श्रीकृष्ण पाथेय और बुद्ध सर्किट के अनुसंधान और विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच एमओयू किया गया। साथ ही, दाेनाें प्रदेश के पर्यटन व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट्स और होटल व्यवसायियाें के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावे के उद्देश्य से मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो आगामी माह में होने वाले मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट और रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों के दृष्टिगत किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी दो मांगों को फिर दोहराया है। इसमें डिजिटल मतदाता सूची और चुनाव की वीडियो फुटेज शामिल है। साथ ही कहा है कि दोनों मांगों के पूरा होने के बाद पार्टी आयोग से मिलने को भी राजी है और इसमें पार्टी अपना विशलेषण भी आयोग के समक्ष रखेगी। कांग्रेस की ओर से बनाए गए विशेष समूह (ईगल-नेताओं और विशेषज्ञों का सशक्त कार्य समूह) ने आयोग को पत्र लिख कर कहा है कि उसे महाराष्ट्र के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की अंतिम मतदाता सूची की मशीन रिडेबल डिजिटल कॉपी और महाराष्ट्र…

Read More

– सीमा पार​ के आतंकवाद केंद्र अब सुरक्षित नहीं, हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे नई दिल्ली।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने​ चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद के विरुद्ध​ एकजुट होने का आह्वान किया​ है।​ उन्होंने एससीओ​ देशों के सामने पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में शुरू किये गए ऑपरेशन ​’सिंदूर​’ की जानकारी देकर पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया।​ उन्होंने भारत की नीति ​स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं तथा बढ़ती कट्टरता,…

Read More

-जांच को लेकर एसआईटी गठित-सीमा पर बढी चौकसी,सुरक्षा एजेंसियां सतर्क पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल के नीचे मिले एक हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते द्वारा ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया। ग्रेनेड किसी को नुकसान न पहुचाये इसके लिए बम निरोधी दस्ता द्वारा हैंड ग्रेनेड को खाली स्थान हवाई अड्डा ले जाए गये। जहां हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया। डिफ्यूजिंग के दौरान ग्रेनेड से जोरदार आवाज हुई। उल्लेखनीय है,कि यह हैंड ग्रेनेड सरिसवा नदी में नहा रहे बच्चे को बुधवार को मिला था,जिसके बाद देर रात्रि तक सरिसवा नदी के किनारे अन्य विस्फोटकों…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में वर्तमान में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान हत्या दिवस का नाटक करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। चाईबासा कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा वह ताकत है, जिसने न तो आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और न ही संविधान निर्माण में कोई भूमिका निभाई। अब वहआपातकाल के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की अनुसूचित जाति विभाग की कमेटियों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही शेष 18 प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान धातकीडीह मेडिकल बस्ती क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन लखिंदर करुवा द्वारा उठाया गया। इस पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तत्परता दिखाते हुए बैठक बीच में ही छोड़कर सीधे…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरीडीह में एक आदिवासी बेटी के अपहरण की घटना पर चिंता जताई है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आठ दिन तक लापता रहने के बाद लड़की मिली, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि उनका स्पष्ट निर्देश है कि आरोपित का धर्म और वोट बैंक देखकर कानून तय किया जाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लगातार झारखंड में आदिवासी बेटियों को निशाना बनाया जा…

Read More

रांची। रांची के पीएमएलए की विशेष कोर्ट में साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपित सुनील यादव ने एक याचिका दाखिल की है। सुशील ने अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि इडी की ओर से उनके घर से जो सामान जब्त किए गए हैं, वह उन्हें वापस दिए जाए। क्योंकि एजेंसी ने जो सामान जब्त किए हैं, वह रोजमर्रा की जरूरी चीजें हैं। सुनील जब इडी की गिरफ्त से बाहर थे, तब एजेंसी ने उनके घर की कुर्की की थी। इस कुर्की में सुनील यादव के घर से…

Read More

-विभिन्न राज्यो की 12 महिला टीमें करेंगी शिरकत झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी में आगामी 17 से 22 जुलाई तक मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। देश भर से हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहीं 12 टीमों के स्वागत के लिए झांसी तैयार है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं हॉकी इंडिया, नई…

Read More

हरारे। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने के लिए तैयार है। पहली बार आईसीसी महिला चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही जिम्बाब्वे की टीम अगले साल फरवरी-मार्च 2026 में न्यूज़ीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। यह मुकाबले जिम्बाब्वे की महिला चैंपियनशिप में आधिकारिक शुरुआत होंगे। तीन वनडे मैच 5, 8 और 11 मार्च को डुनेडिन में खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 25 फरवरी, 27 फरवरी और 1 मार्च को हैमिल्टन में होंगे। यह टी20 मुकाबले भी दोनों टीमों के बीच पहले आधिकारिक महिला टी20 मुकाबले होंगे। आईसीसी महिला…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘राजर्षि’ छत्रपति शाहूजी महाराज की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का नाम बदल कर छत्रपति शाहूजी महाराज मेडिकल यूनिवर्सिटी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार द्वारा इसका नाम जबरदस्ती बदलकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कर दिया गया था। मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कोल्हापुर, महाराष्ट्र रियासत में दलितों को नौकरी में आरक्षण देने का क्रान्तिकारी कदम उठाकर भारत में आरक्षण के जनक के रूप…

Read More