पूर्वी चंपारण। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना को…
Author: shivam kumar
समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के द्वारा आम उत्पादकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आम उत्पादन की उन्नत पद्धति विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी तथा सहायक निदेशक उद्यान प्रशांत कुमार के द्वारा किया गया। डॉ तिवारी ने मौके पर कहा कि समस्तीपुर में आम उत्पादन परम्परागत रूप से बहुत पहले से ही किया जाता रहा है। किसानों को आधुनिक तरीके से बाग प्रबंधन करते हुए अधिक आय प्राप्त किया जा सकता है। सहायक…
पश्चिम सिंहभूम। मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को चाईबासा में एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ जिला समाहरणालय से आरंभ होकर तांबो तक सम्पन्न हुई, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप अनुराग टोपनो, एनडीसी देवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला अधीक्षक तथा बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई। मैराथन में प्रतिभागियों ने हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र”, जैसे प्रेरणादायक स्लोगन वाली…
रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर सामान्य…
लोहरदगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 32वीं वाहिनी ने गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया। मौके पर कंपनी कमांडर मनीष कुमार चौबे के नेतृत्व में हाई स्कूल और राजकीय कृत मध्य विद्यालय किस्को के विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने राज्यकीय मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ हाथों में तख्तियां लेकर किस्को मुख्य चौक और थाना चौक सहित विभिन्न इलाकों में नशापान से दूरी बनाए जाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू छोड़ें स्वस्थ और निरोग रहें, गुटखा तंबाकू स्वास्थ्य और परिवार…
अररिया। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को बूथ सशक्तीकरण को लेकर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद और प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा शामिल हुए। कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, नरपतगंज की पूर्व विधायिका देवयंती यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा उपस्थित थे। कार्यशाला में लिए गए निर्णयों के अनुसार, बूथ…
खूंटी। जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 10 जनू से चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन खूंटी के तत्वावधान में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी से प्रारंभ हुई। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो और उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस दौड़ में जिले भर से आए खिलाड़ी, स्कूली बच्चे, पुलिस के जवान, आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 2-3 किलोमीटर की…
रांची। साल 2022 में रांची के मेन रोड में हुए दंगा मामले के आरोपित महबूब आलम को झारखंड हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के पश्चात न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत ने महबूब आलम की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 10 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड इलाके में उपद्रव, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद डेली मार्केट थाना में बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कई लोगों को आरोपित बनाया गया…
– लगभग 28 घंटे बाद गुरुवार शाम करीब 04:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लैंड करेगा स्पेसक्राफ्ट नई दिल्ली। नासा के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा बने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश आ गया है। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की सवारी थी। मेरे साथ मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है।’ भारत के लिए यह क्षण 41 साल बाद आया है, जब स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने पहली बार हमारे तिरंगे को अंतरिक्ष में ले जाकर संदेश भेजा था, ‘सारे…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया है। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि “यह एक काला दिन है। आपातकाल लागू करना भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला था। कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी उस दौर के संघर्ष के बारे में अज्ञानता को दर्शाती है।” उन्होंने कहा कि चाहे खड़गे हों या जयराम रमेश, उन्हें…
पंजाब विजिलेंस ने अमृतसर सहित कई ठिकानाें पर मारा छापामजीठिया के आवास से लैपटॉप, डायरियां व दस्तावेज किए गए जब्त चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। मजीठिया के विरूद्ध मंगलवार की देररात मामला दर्ज किया गया था। मजीठिया की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही पंजाब में कई जगह अकाली कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। विजिलेंस की टीम बुधवार सुबह एसएसपी लखबीर सिंह की अगुआई में मजीठिया के अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची। जहां कई घंटे तक सर्च के बाद मजीठिया…
