नारायणपुर/रायपुर। नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। यहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। घटनास्थल से महिला नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य समान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नारायणपुर पुलिस के अनुसार माड़ डिवीजन के सक्रिय माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) नारायणपुर, कोंडागांव एवं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स)…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। कामाख्या धाम में 22 जून को प्रवृत्ति के साथ आरंभ अंबुबासी महायोग का आज सुबह निवृत्ति के साथ समापन हो गया। अंबुबासी महायोग के चलते 22 जून से बंद मंदिर के कपाट आज सुबह देवी के स्नान, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। मंदिर के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्तगण मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मां के दर्शन के लिए बीती रात से ही भक्त कतारबद्ध थे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कामाख्या धाम पहुंचे लोगों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। निवृति के…
विशेष इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंट दिया था तानाशाही के उस भयानक दौर में महान भारत की आत्मा तक सिहर उठी थी विरोध में उठनेवाले हर स्वर को सत्ता की ताकत के सहारे कुचल दिया गया था आधी रात को छीन लिये गये थे आम भारतीय को दिये गये मौलिक अधिकार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। किसी भी देश-समाज के लिए तारीखों का बड़ा महत्व होता है। जहां तक भारत की बात है, तो इसके लिए कई तारीखें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन 26 जून, 1975 एक ऐसी…
वाशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने के करीब पहुंच चुके भारत की मशहूर फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन पर निशाना साधने वालों में लोगों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एम्स्टर्डम से वाशिंगटन की अपनी उड़ान के कुछ घंटों बाद अपने सोशल ट्रुथ पर लिखा, “हमारे पास पहले भी कट्टरपंथी वामपंथी थे, लेकिन यह थोड़ा हास्यास्पद हो रहा है। ममदानी भयानक दिखते हैं।” उल्लेखनीय है कि ममदानी इस समय न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सदस्य हैं।…
रावलपिंडी (पाकिस्तान)। आतंकवाद निरोधक अदालत ने आज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ा दी। अदालत ने उन्हें यह राहत 26 नवंबर के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामलों में प्रदान की। दुनिया न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, न्यायाधीश अमजद अली शाह ने पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ 12 मामलों की सुनवाई की और उनकी उपस्थिति को अदालत के नोटिस के माध्यम से दर्ज किया। अदालत ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित करते हुए अगली तारीख पर सभी मामलों के लिए पुलिस से आरोप पत्र भी तलब किया है।…
काठमांडू। नेपाल में करोड़ों रुपये के पतंजलि ट्रस्ट के जमीन घोटाला मामले में विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को जमानत प्रदान कर दी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को आरोपित बनाते हुए विशेष अदालत में मुकदमा दायर किया था। इस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने माधव नेपाल का बयान दर्ज किया। साथ ही न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की सरकारी पक्ष की मांग को अस्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर बाहर रखने का आदेश दिया । विशेष अदालत ने बुधवार देररात माधव कुमार नेपाल को 35…
हेग (नीदरलैंड)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अगले हफ्ते ईरान से बातचीत करेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बातचीत का प्रारूप क्या होगा। उन्होंने कहा कि ईरान-इजराइल में युद्ध विराम के बाद स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, ट्रंप ने कल हेग में नाटो शिखर सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षा को त्यागने को तैयार है। इसलिए अब बातचीत करने में कोई हर्जा नहीं है। और यह भी ईरान और इजराइल के बीच…
किंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ शहर में आहूत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद पर गरजे हैं। सिंह ने कहा कि एससीओ को आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने एक्स हैंडल पर उनके दिए भाषण और फोटो आज सुबह साझा किए हैं। सिंह ने कहा कि सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद के अन्य निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता है। आतंकवाद का हर कृत्य आपराधिक और अनुचित है। एससीओ सदस्यों को इस बुराई…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज 240 रुपये से लेकर 260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आ गई। इसी तरह चांदी भी आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये से लेकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,700 रुपये से लेकर 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का मामूली झटका भी लगा, लेकिन कुछ ही मिनट में खरीदारों ने आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी। इस लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी का रुख बन गया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.66 प्रतिशत और निफ्टी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। आज पूर्वाह्न 10 बजे तक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मुनाफा वसूली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500…
