रांची। छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी-एलएलएम में एडमिशन के लिए फॉर्म जमा (रजिस्ट्रेशन) हो रहा है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी एलएलबी के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया जाएगा । इसमें चयनित स्टूडेंट्स का एडमिशन 25 जुलाई से छह अगस्त तक किया जाएगा। जबकि इसकी कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होगी। इसी प्रकार एलएलएम में प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को होगी, जिसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा।
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बाहर से आया था और घटना के वक्त छत पर टहल रहा था। बिरसानगर थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के समीप रमणी फ्लैट निवासी संजय नारायण सिंह के भांजे नीतीश कुमार सिंह की सोमवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था और नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में भाग…
विशेष पर चीन तक पहुंचेगी इस कार्रवाई की आग, पूरी दुनिया जलेगी मध्य पूर्व के हालात दुनिया की कूटनीति को नया रास्ता दिखायेंगे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। इरान और इसराइल के बीच जारी संघर्ष न केवल मध्य पूर्व को, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। इस टकराव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों, व्यापारिक मार्गों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक महसूस किया जा रहा है। 13 जून को इसराइल ने ‘आॅपरेशन राइजिÞंग लायन’ के तहत इरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये। इसराइल का दावा है कि यह कार्रवाई…
मुंबई। गोरेगांव फिल्म सिटी में टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में अनुपमा का सेट पूरा तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर आग लगने के कारणों की छानबीन आरे मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार गोरेगांव फिल्म सिटी में सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे सीरियल के सेट पर आग लग…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये से लेकर 1,00,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 92,340 रुपये से लेकर 92,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारी की सपोर्ट से शेयर बाजार ने रिकवरी की कोशिश भी की, लेकिन इसके तुरंत बाद चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, नेस्ले, ओएनजीसी…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसमें अमेरिका की एंट्री की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,967.84 अंक के स्तर…
नवादा। नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के फरकाबुज़ुर्ग पंचायत के गंगटा गाँव मे सोमवार को जमीनी विवाद में हुए मारपीट कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक और उसके गोतिया के बीच जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा है और इसी को लेकर पिछले महीने के 17 मई को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों के बीच विवाद गहराता गया। इसी बीच सोमवार को मृतक कामेश्वर यादव की पत्नी परवतिया देवी मूंग तोड़ने के लिए अपने खेत मे गई थी। उसके गोतिया बचिया देवी…
रांची। लोकतंत्र सेनानी संघ, झारखंड प्रदेश की ओर से 25 जून को काला दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बरियातू स्थित बनवासी कल्याण केंद्र रांची में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा में अपने संघर्षों की स्मृतियों को साझा किया जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा होगी।
रांची। झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन को तत्काल शव परिजनों को सौंपना होगा, ताकि अंतिम संस्कार में देरी न हो और गरीब परिवारों को राहत मिल सके। मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह निर्णय मानवीय संवेदना और कांग्रेस की सेवा-भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा, अब कोई भी गरीब अपने प्रियजन के शव को छुड़ाने के लिए भटकता नहीं फिरेगा। यह फैसला कांग्रेस की विचारधारा…
