काठमांडू। कतर में अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले के बाद कतर द्वारा अपना एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण बीती रात को काठमांडू से दोहा जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसके कारण कतर जाने वाले यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से दोहा की तरफ उड़ान भरने को तैयार कतर एयर, जजीरा एयर, नेपाल एयरलाइंस सहित कुछ अन्य विमानों की उड़ान नहीं हो पाने के कारण इन विमानों से यात्रा करने वाले लोगों को रात भर एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी। एयरपोर्ट के प्रवक्ता तेज बहादुर पौडेल…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव। इजराइल के साथ युद्ध में उलझे ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनी। ट्रंप के दोनों देशों के संघर्ष विराम के लिए सहमत होने दावे को धता बताते हुए ईरान ने आज सुबह इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजराइल के कई शहरों में हमले से पूर्व के सायरन बज रहे हैं। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कुछ देर पहले माना है कि ईरान ने उस पर मिसाइल हमला किया है। इस वजह से सायरन बज रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, ट्रंप की युद्ध विराम घोषणा के बाद…
काठमांडू। नेपाल के पांच लोगों में कोविड 19 के ओमिक्रोन के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह लोग पिछले दिनों भारत से लौटे हैं। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण प्रभाग (ईडीसीडी) के अनुसार, भारत भेजे गए सैंपल में से पांच व्यक्तियों में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्ट्रेन के एक नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। ईडीसीडी के प्रमुख डॉ. चंद्रबल झा ने बताया कि नए वेरिएंट की पहचान भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रयोगशाला में किए गए जीन अनुक्रमण परीक्षणों के माध्यम से की गई । उन्होंने बताया कि 5 जून से 12 जून के बीच…
आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से सराहना मिली है, बल्कि दर्शकों ने भी धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की है। शुरुआती तीन दिनों में ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, जिससे इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 6.50 करोड़…
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। फिल्म को रविवार तक बढ़िया रेस्पॉन्स मिला, लेकिन सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में कैसी पकड़ बनाए रखती है, खासकर वीकडे पर। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,680 रुपये से लेकर 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 92,290 रुपये से लेकर 92,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के भाव में गिरावट आने के बावजूद चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजराइल के बीच सीज फायर की घोषणा का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर तेजी के रूप में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आ गई। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख भी बना। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर होने का एलान करने के कारण ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के पहले बंद होने की वजह से यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा तेजी नजर आ रही है। ईरान और इजराइल के बीच पिछले 12 दिन…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित जोराकाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई। करीब 35 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने एनटीपीसी की बादम कोयला परियोजना के लिए सड़क निर्माण कर रही कंपनी एमएस पूजा इंटरप्राइजेज के वाहनों को निशाना बनाया। इस हमले में कंपनी की कई महंगी मशीनें और वाहन जला दिए गए। अपराधियों ने कंपनी के दो जेसीबी मशीन, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक टैंकर और एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया। निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। कंपनी के मैनेजर रवि…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया प्रखंड में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रखी गई शैक्षणिक पुस्तकों की चोरी और उन्हें अवैध रूप से कबाड़ी को बेचने की घटना पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को गंभीर रुख अपनाया है। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। घटना को लेकर चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, जिन भवनों या विद्यालयों में ये पुस्तकें संग्रहित थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है ताकि आगे किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। इस प्रकरण में संलिप्त पाए गए…
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटानगर से चलने वाली और उससे होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां कुछ ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है, वहीं आद्रा रेल मंडल में हो रहे विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट किया गया है और एक ट्रेन को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इस परिवर्तन से खासतौर पर टाटानगर, चांडिल और आस-पास के यात्रियों पर असर पड़ेगा। रेलवे की ओर से मंगलवार को जारी सूचना…
