विशेष ‘मेरा बाप चारा चोर’ से लेकर ‘नेशनल दामाद अलायंस’ जैसे नारे कटाक्षों और निजी हमलों से भरे पोस्टरों से माहौल हो रहा खराब पार्टियों के बीच चल रही है एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव से चार महीने दूर बिहार का राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि चुनाव से ठीक पहले सियासी गतिविधियां हमेशा उफान पर होती हैं। बिहार में चुनाव नजदीक है, यह इस बात से भी प्रमाणित होता है कि यहां राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो…
Author: shivam kumar
लीड्स। भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल का मानना है कि क्रिकेट में परिणाम हमेशा आपकी प्रतिभा, तैयारी, फिटनेस और प्रयासों के अनुपात में नहीं आते। टेस्ट क्रिकेट में उनके अपने सफर ने इस बात को बार-बार साबित किया है। मुश्किल परिस्थितियों में सात में से आठ शतक विदेशों में लगाने के बावजूद वह कभी स्थायी रूप से भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ी क्रम के मुख्य स्तंभ नहीं बन पाए। हेडिंग्ले टेस्ट से पहले उनका औसत 33.57 था, जो उनके कौशल की तुलना में काफी कम माना जा सकता है। सोमवार को जब चौथे दिन की सुबह टीम की पारी पटरी से उतरती नजर…
लीड्स। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग का कहना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन जीत के इरादे से उतरेगी। भारत द्वारा दिए गए 371 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। इंग्लैंड ने कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में अपने पिछले 36 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक ड्रॉ खेला है — 2023 की एशेज सीरीज़ का मैनचेस्टर टेस्ट, जिसे बारिश के कारण रोका गया था। मौसम का असर…
श्रीनारायण गुरु-महात्मा गांधी संवाद शताब्दी समारोह में बोले प्रधानमंत्री नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित श्रीनारायण गुरु और महात्मा गांधी के ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख कर कहा कि इसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट और कठोर नीति को दुनिया के सामने रख दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए अब दुनिया में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। आज का भारत अपने हितों के अनुसार…
गुवाहाटी। असम के नगांव जिला और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सात दिन बाद सुबह 6 बजकर 37 मिनट 10 सेकेंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गयी। हल्के भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 17 जून को सुबह 11.12 बजे नगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से आज सुबह जारी की गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 6 बजकर 37…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने पहली बार लुक आउट नोटिस के जरिए एक इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, रंगदारी, फायरिंग और अवैध वसूली के 12 मामलों में वांछित अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य निशार हसन उर्फ नीशु को बहरीन से लौटते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक नगर…
बंगलूरू। कर्नाटक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लोकायुक्त अधिकारियों ने मंगलवार सुबह कई जिलों में विभिन्न सरकारी अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की। छापेमारी शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, बेंगलुरु, गडग, धारवाड़ और कलबुर्गी समेत कई अन्य जिलों में की गई। लोकायुक्त की टीम ने दस्तावेजों की भी जांच की। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई अन्य जिलों में लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। बीबीएमपी, चिक्कमगलुरु टाउन नगर पालिका, अनेकल टाउन नगर पालिका और अन्य के अधिकारियों के परिसर पर दबिश दी गई। जिन स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी, उनमें बेंगलूरू, शिवमोग्गा,…
पालमपुर। भारत में आपातकाल लगाए जाने की 50वीं वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के माथे पर ऐसा कलंक है, जिसे हिन्द महासागर का सारा पानी भी नहीं धो सकता। शांता कुमार ने मंगलवार काे एक प्रेस बयान में कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेलखाना बना दिया, जबकि न तो देश में कोई आपदा आई थी, न ही कोई युद्ध हुआ था। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी को…
पटना। बिहार की राजधानी पटना के ताज होटल में आज होने वाले ऊर्जा क्षेत्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे। सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे। बिहार का प्रतिनिधित्व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। पहले यह सम्मेलन 17 जून को होना था। प्रशासनिक कारणों से इसे 24 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस सम्मेलन में…
नई दिल्ली। देश के दो महान आध्यात्मिक और नैतिक नेता श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का आज शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस समारोह का श्रीगणेश करने के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर…
तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला करने के बाद चुप्पी तोड़ी। ईरान ने इजराइल के साथ युद्ध विराम की पुष्टि की है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम समझौते के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इजराइल अब तक खामोश है। मगर उसने कहा कि ईरान मिसाइलें दाग रहा है। ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कुछ देर पहले अपनी वेबसाइट पर खबर प्रसारित कर यह जानकारी दी । साथ ही डोनाल्ड ट्रंप…
