रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह इडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर इडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद इडी ने यह कार्रवाई…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। लगातार हो रही बारिश से चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में अत्यधिक जलजमाव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2025 को चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल से परिचालित 22892 रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो सामान्यतः कोटशिला–पुरुलिया–टाटानगर–खड़गपुर होकर जाती है, अब 19 जून…
रांची। झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया अब 27 जून से शुरू होगी। इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने गुरुवार को आवश्यक सूचना जारी कर संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आगामी 27 जून से 27 जुलाई की मध्य रात्रि तक जमा होंगे। जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई की मध्य रात्रि निर्धारित की गयी है। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंटआउट लेने के लिए 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही। इन जगहों पर इतनी हुई बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं…
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अहम फैसले लिए हैं। जिसके तहत केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट्स के आसपास ऊंची इमारतों या किसी भी अन्य स्ट्रक्चर्स के कारण होने वाली दुर्घटना को रोकने के मकसद से नई गाइड लाइन जारी की है। एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की भीषण दुर्घटना के बाद महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नए मसौदा नियम जारी किए हैं। जिनका उद्देश्य विमान सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने वाली भौतिक संरचनाओं पर नियंत्रण कड़ा करना है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय…
हजारीबाग। बरकट्ठा अनुमंडल के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोलकाता से बिहार जा रही सियाराम बस पांतितीरी गांव के पास एनएच -19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की छत पर प्रतिबंधित मांगुर मछली लदी थी। अधिक वजन से बस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि बस में यात्रियों की संख्या कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला। गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाया और मछली की ढुलाई…
रामगढ़। रामगढ़ में डॉक्टर की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक अतिकुर्र रहमान की पत्नी नूरी सबी अंजुम ने डॉ निभा वर्मा के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ अपने बच्चे फैजान का इलाज कराने चतरा जिले के जोरी से नईसराय सीसीएल हॉस्पिटल में आए थे। डॉ निभा वर्मा अस्पताल से निकलते समय अपनी गाड़ी( जेएच 01 डीजी 0152 )काफी तेजी से चला रही थी। उनकी लापरवाही से कार अतिकुर्र रहमान को कुचलकर निकल गई। गंभीर अवस्था में घायल…
भद्रवाह। जम्मू और कश्मीर में प्रमुख पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के साथ ही सेना ने सभी आगंतुकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। भारतीय सेना की 4 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू संभाग के भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की है। बढ़ी हुई गश्त का उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों दोनों को आश्वस्त करने के साथ ही किसी भी असामाजिक या विघटनकारी गतिविधियों को रोकना है। जम्मू और कश्मीर में प्रमुख पर्यटन स्थलों के हाल ही में खुलने के साथ ही भारतीय सेना ने क्षेत्र में आने…
खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल के बीच का हिस्सा टूट कर धंस गया। इससेे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुल राजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला है। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए सबसे आसान मार्ग यही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति कई दिनों से जर्जर थी। इसके बावजूद उस पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। पिछले दो दिनों से भारी वर्षा से गुरुवार सुबह पुल के एक…
रांची। झारखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का पदस्थापन के साथ तबादला भी किया गया है। इनमें 32 आईएएस अधिकरियों का तबादला कर दिया गया है जबकि आठ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 16 अफसरों की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में बुधवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज भाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग के विशेष सचिव राजेश्वरी बी का तबादला करते हुए पंचायती राज का निदेशक, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव शशि प्रकाश झा…
खूंटी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने खूंटी जिले के आम जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने खूंटी जिले को रेड जोन घोषित करते हुए भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी कर दी है। लगातार बारिश को देखते हुए जिले कें सभी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। तेज बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। जिले के प्रसिद्ध पेरवांघाघ, पंचघाघ, सप्तधारा, उलूंग, पांडूपुड़िंग, रिमिक्स सहित सभी जल प्रपात अपने रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। खेत-खलिहान भी लबालब भर गये है।…
