Author: shivam kumar

रांची। रांची विश्वविद्यालय में एमएड सेमेस्टर वन (सत्र 2024-26) की परीक्षा 30 जून से आठ जुलाई तक होगी। समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है। गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उर्सुलाइन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बीएस कॉलेज लोहरदगा, मनरखन बीएड कॉलेज और बेथेसदा वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए संत पॉल्स कॉलेज में केंद्र बनाये गये हैं। साथ ही इस सत्र के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 19 से 22 जून और विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ 23 से…

Read More

रांची। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम से करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बबलू मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा, दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम पड़हा राजा थे। मुंडा समाज की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सर्वोच्च पद पर आसीन थे। वे कांके स्थित सुतियाम्बेगढ़ के प्रभावशाली शासक रहे हैं, जिनकी स्मृति में आज भी सुतियाम्बे गांव में प्रतिमा स्थापित है। इसलिए फ्लाईओवर का नाम…

Read More

रांची। रांची के पूर्व पार्षद मो. सलाउद्दीन उर्फ संजू खान को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने सलाउद्दीन को 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर अग्रिम जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में मो. सलाउद्दीन उर्फ संजू खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सलाउद्दीन की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता जावेद ने बहस की। मामला वर्ष 2018 का है। आरोप है कि निगम चुनाव के बाद विजय जुलूस के दौरान सलाउद्दीन ने गोली चलाने की कोशिश की थी। इसके बाद रांची के लोअर बाजार थाना…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 जून को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होनेवाली मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। यह जानकारी बुधवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा, रक्षा एयरोनॉटिकल गुणवत्ता आश्वासन सेवा और केंद्रीय श्रम सेवा के प्रोबेशनर्स (प्रशिक्षु अधिकारी) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, संकल्प और लगन का परिणाम है। जब वे लोक सेवा की चुनौतियों को स्वीकार करेंगे तो उन्हें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि उनके निर्णय और कार्य लाखों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के आदर्शों…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में भीषण प्राकृतिक आपदाओं के चलते पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना के तहत 2006.40 करोड़ की राशि मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। बुधवार को साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि में संकट से निपटने और आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता आपदा पीड़ित नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण संबल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देवभूमि की जनता के साथ हर संकट…

Read More

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बुधवार काे हुए भूस्खलन में दो पालकी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 11:20 बजे घटी, जब अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इससे कई डंडी-कंडी संचालक और यात्री चपेट में आ गए, जिनमें से कुछ नीचे खाई में गिर गए।उन्हाेंने बताया कि एसूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की…

Read More

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ संगठन ने भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। ट्रैकोमा आंखों की संक्रामक बीमारी है, जोजीवाणु क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस के कारण होती है। केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनवाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि देश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा-मुक्त घोषित कर दिया है। नड्डा ने एक्स पोस्ट में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा-मुक्त घोषित किया है, जिससे एक ऐसी बीमारी खत्म हो गई है जो कभी व्यापक अंधेपन का कारण बनती थी। स्वच्छता, पहुंच…

Read More

गांधीनगर। अहमदाबाद विमान हादसे में 242 लोगों में अविश्वसनीय रूप से जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। हादसे में घायल विश्वास दुर्घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। डिस्चार्ज होने के बाद वे आज अपने बड़े भाई अजय की अंतिम यात्रा में शामिल हुए, जिनकी विमान हादसे में जान चली गई थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास रमेश कुमार की जान बच पाई। आज अस्पताल से डिस्चार्ज होने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और संभावित जलभराव तथा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 18 जून 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी प्रकार के विद्यालय – सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त एवं मदरसा – बंद रहेंगे। इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण जिले में हो रही मूसलधार बारिश और उसके कारण उत्पन्न होने वाले संभावित खतरा हैं। प्रशासन को यह आशंका है कि नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला में मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा बुधवार को भी जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और नागरिकों से भी सजग रहने की अपील की गई है। विशेषकर स्वर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि तेज वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न…

Read More