Author: shivam kumar

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के बैचलर डिग्री इन मास कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से फॉर्म जमा हो रहा है। डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि इच्छुक और अर्हता रखने वाले स्टूडेंट्स 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन, जमा कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिलेबस के अनुसार चार वर्षीय कोर्स की पढ़ाई होती है। इसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन और फिल्म निर्माण से जुड़ी तकनीकी और सृजनात्मक दक्षताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स में रोजगार…

Read More

रांची। झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें 18 जून को धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़, जबकि 19 जून को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है। वहीं 20 जून को पलामू, गढवा, चतरा, लातेहार में कहीं-,कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका…

Read More

लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक जेवर व्यवसायी के लाखों रुपए के गहने मंगलवार को चोरी हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पलामू के बकोरिया गांव निवासी जेवर व्यवसायी रामेश्वर सोनी मनिका प्रखंड मुख्यालय में जेवर के दुकान चलाते हैं। रामेश्वर सोनी प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी महंगे जेवर को एक झोला में रखकर मोटरसाइकिल से अपने दुकान आए थे। जेवर से भरा झोला मोटरसाइकिल में ही टंगा हुआ था। दुकानदार दुकान के पास मोटरसाइकिल लगाकर दुकान का ताला खोलने लगे…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। खुद को अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर जालसाज को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपित खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर लोगों के घरों में घुसता था और इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर गहने, वाहन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो जाता था। ऐसा ही मामला कदमा थाना क्षेत्र के प्रशांत डिंडा के साथ सामने आया, जहां आरोपी ने खुद…

Read More

रांची। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर मंत्री ने झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा तैयार मेमोरेंडम टू द 16वां फाइनेंस कमीशन” की एक प्रति राज्यपाल को औपचारिक रूप से सौंपी। इस ज्ञापन में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, संसाधनों के न्यायसंगत बंटवारे, केंद्र-राज्य संबंधों में वित्तीय संतुलन की मांग शामिल है। साथ ही झारखंड को विशेष आर्थिक सहयोग की सिफारिशों को रेखांकित किया गया है। मंत्री ने बताया कि राज्यपाल गंगवार ने ज्ञापन को स्वीकार करते हुए कहा कि यह दस्तावेज़ राज्य की भावी…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। भाजपा के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों को ताक पर रखकर टेंडर प्रक्रिया को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने इंजीनियर राजेश रजक पर पक्षपात का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में ‘रजक राज’ स्थापित हो चुका है, जहां नियम-कायदों की अनदेखी कर टेंडर प्रक्रिया को अपने हिसाब से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इंजीनियर राजेश रजक को अभियंता प्रमुख से भी प्रभावशाली बताया…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। राजभवन की ओर से यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट बताया गया।

Read More

रांची। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मॉनसून के प्रभाव से राज्य केे सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें दक्षिणी और मध्य जिले शामिल हैं। साथ ही उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवा…

Read More

नई दिल्ली। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर फोटो साझा करते हुए इसे भारत-साइप्रस मैत्री और साझी वैश्विक दृष्टि का सम्मान बताया। यह सम्मान दोनों देशों के बीच स्थायी और विश्वसनीय संबंधों का प्रमाण है। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया। उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति, सरकार और…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं। मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता पर ना कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है। ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री आप उनका वेतन रोक सकते हैं। लेकिन पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही दे रहे हैं। सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग कैसे ले-देकर हो रही है? पता कर लीजिये। कोई नहीं बताये तो हमें कॉल करियेगा, विस्तार से सब बता…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि भाजपा ने झारखंड में बांग्ला बोलने वालों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर झारखंडियों की अस्मिता का अपमान किया। अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि जिन्हें बांग्ला नहीं आती थी, भाजपा की नफरत ने उन्हें बांग्ला सिखा दिया। और हां, मैं भी अब बांग्ला सीख गया। क्योंकि भाषा अपराध नहीं होती, भाषा हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है। अब बिहार में चुनाव है। वहां भी लाखों लोग बांग्ला बोलते हैं, देखना कहीं उन्हें ‘पाकिस्तानी’ न कह दे भाजपा वाले। झारखंड जीत चुका हूं, अब बंगाल के बाद बिहार की…

Read More