नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सार्वजनिक मंचों से आरोप लगाने की बजाय सीधा आयोग से संवाद की अपील की है। आयोग का कहना है कि आरोप लगाने के स्थान पर उन्हें अपनी शिकायतों को लिखित तौर पर आयोग को देना चाहिए और समय निकाल कर मुलाकात करनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक जानकारी है कि चुनाव आयोग सहित कोई भी संवैधानिक संस्था, तभी औपचारिक रूप से प्रतिक्रिया देती है जब संबंधित व्यक्ति लिखित में पत्र भेजता है। यह भी आश्चर्यजनक है कि “राहुल गांधी एक ओर इन…
Author: shivam kumar
– बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के मल्टी ऑर्गन डोनेशन से 5 लोगों की जान बची नई दिल्ली। बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के अंगों से पांच लोगों की जान बचाने में भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई है। वायु सेना ने बेंगलुरु से दिल्ली तक एक किडनी और कॉर्निया को हवाई मार्ग से पहुंचाया, जिनका सैन्य अस्पताल में दो मरीजों को प्रत्यारोपित करके उनके जीवन की रक्षा की जा सकी। इसके अलावा तीन अंगों से बेंगलुरु में तीन मरीजों की जान बचाई गई। इस मिशन में कई अस्पताल और कर्नाटक की संस्था `जीव सार्थक’ शामिल थी, जिसने चिकित्सा…
एथेंस। ग्रीस के उत्तरी हिस्से में स्थित माउंट एथोस के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स धार्मिक क्षेत्र में शनिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी मच गई। यह झटका पिछले चार दिनों में दूसरी बार महसूस किया गया है। एथेंस के जियोडायनैमिक्स संस्थान के अनुसार, यह भूकंप समुद्र के नीचे 12.5 किलोमीटर (7.7 मील) की गहराई में आया। इसका केंद्र हल्किडीकी प्रायद्वीप में स्थित कारायेस के उत्तर-पश्चिम में था, जो माउंट एथोस की प्रशासनिक राजधानी है। भूकंप के झटके आसपास के कई क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से…
काठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए पिछले चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है। इनमें अधिकांश खालिस्तान समर्थक लोगों के होने की जानकारी मिली है। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक जिस मानव तस्करी मामले में अभी घिरे हैं और विपक्ष की तरफ से उन पर इस्तीफे का दबाव दिया जा रहा है उस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस जांच से जुड़े एक वरिष्ठ जांच अधिकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर रहे इमिग्रेशन विभाग…
‘हाउसफुल-5’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और महज तीन दिनों में एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है और महज तीन दिनों में अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ में कई स्टार कलाकार हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। ‘सैकनिल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल-5’ ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने…
– साप्ताहिक आधार पर 660 रुपये तक महंगा हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये से लेकर 98,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,800 रुपये से लेकर 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के…
पटना। भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लाेगाें काे जल्द ही थाेड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 जून 2025 की रात से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसमी प्रणाली (सिस्टम) के कारण उत्तरी और पूर्वी बिहार में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल, राज्य में तेज गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार काे सुबह से ही कड़ी धूप निकली और भीषण गर्मी से लाेग परेशान हैं। माैसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो…
रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले की खोज कर ली है। युवक की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रुप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोला का रहने वाला है। कासिफ जिस बाइक से वह स्टंट कर रहा था, पुलिस ने उसे उसके घर से बरामद कर लिया है। हालांकि कासिफ अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वह फरार हो गया है। दो…
रांची। झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा। अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान खरकाई नदी में डूबे आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का शव रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। शनिवार की शाम यह घटना घटी थी, जिसमें कॉलेज के तीन दोस्त मानगो निवासी शुभम कुमार ,कदमा निवासी शशांक और बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार नदी में नहाने उतरे थे। नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे, लेकिन स्थानीय युवक की तत्परता से पार्थ कुमार को बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने घाट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया…
लातेहार। जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला। इस घटना में दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । मृत महिलाओं की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार की थी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नेतरहाट से महुआडांड़ जा रही पिकअप…
