पटना। बिहार की राजधानी पटना में कोराेना के मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते कल यानि रविवार काे पटना में कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए हैं। इससे राज्यभर में संक्रमितों की कुल संख्या 60 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 39 है, जबकि 21 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार रविवार को पांच लोग निजी अस्पताल और लैब में जांच कराने के बाद संक्रमित पाए गए, जबकि दो मरीजों की जांच एम्स पटना में और एक व्यक्ति जांच की एनएमसीएच में हुई है। नए संक्रमित…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को नमन किया और कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि धरती आबा का साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन में भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित…
पूर्वी सिंहभूम। भारतीय जनता जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार की मांग करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)को पत्र सौंपा है। पत्र के जरिये उन्होंने कहा है कि शहर में यातायात पुलिस का वाहन चालकों के प्रति व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। शशांक शेखर ने सोमवार को लिखें अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रविवार को सिदगोड़ा में हुई जांच का वायरल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि नागरिकों को धूप में खड़ा कर अनावश्यक रूप से परेशान किया…
पूर्वी सिंहभूम। वीर शहीद बिरसा मुंडा के 125वें शहादत दिवस धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं बिरसा सेवा दल स्वलम्बी सहकारिता समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसानगर के साप्ताहिक बाजार परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बिरसा नगर को बसाने वाले अपने साथियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिरसा सेवा दल के कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों ने झंडारोहण के साथ वीर…
रांची। राज्य में गर्मी और उमस से लोग का हाल बेहाल हैं। पलामू में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधनी रांची में भी तापमान 35 डिग्री के पार पहुच गया है। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार 10 से 13 जून तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं 14 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश…
रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहने वाले कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मनीष धानुका ने आत्महत्या की है या यह हादसा था। क्या है पूरा मामला रांची के कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है। धानुका का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है। हालांकि,…
विशेष आतंक के खिलाफ भारत की मुहिम का दुनिया भर में बजा डंका सांसदों ने विदेश नीति पर एकजुटता दिखा नया उदाहरण सेट किया नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। भारतीय सेनाओं को आतंकियों पर एक्शन के लिए फ्री हैंड दे दिया। इसके बाद भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने आॅपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को करारी चोट पहुंचायी। भारतीय सशस्त्र बलों ने पड़ोसी मुल्क को इस तरह से ध्वस्त किया कि उसे संघर्षविराम को मजबूर होना पड़ा। यही नहीं, इसके बाद…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सार्वजनिक मंचों से आरोप लगाने की बजाय सीधा आयोग से संवाद की अपील की है। आयोग का कहना है कि आरोप लगाने के स्थान पर उन्हें अपनी शिकायतों को लिखित तौर पर आयोग को देना चाहिए और समय निकाल कर मुलाकात करनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक जानकारी है कि चुनाव आयोग सहित कोई भी संवैधानिक संस्था, तभी औपचारिक रूप से प्रतिक्रिया देती है जब संबंधित व्यक्ति लिखित में पत्र भेजता है। यह भी आश्चर्यजनक है कि “राहुल गांधी एक ओर इन…
– बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के मल्टी ऑर्गन डोनेशन से 5 लोगों की जान बची नई दिल्ली। बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के अंगों से पांच लोगों की जान बचाने में भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई है। वायु सेना ने बेंगलुरु से दिल्ली तक एक किडनी और कॉर्निया को हवाई मार्ग से पहुंचाया, जिनका सैन्य अस्पताल में दो मरीजों को प्रत्यारोपित करके उनके जीवन की रक्षा की जा सकी। इसके अलावा तीन अंगों से बेंगलुरु में तीन मरीजों की जान बचाई गई। इस मिशन में कई अस्पताल और कर्नाटक की संस्था `जीव सार्थक’ शामिल थी, जिसने चिकित्सा…
एथेंस। ग्रीस के उत्तरी हिस्से में स्थित माउंट एथोस के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स धार्मिक क्षेत्र में शनिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी मच गई। यह झटका पिछले चार दिनों में दूसरी बार महसूस किया गया है। एथेंस के जियोडायनैमिक्स संस्थान के अनुसार, यह भूकंप समुद्र के नीचे 12.5 किलोमीटर (7.7 मील) की गहराई में आया। इसका केंद्र हल्किडीकी प्रायद्वीप में स्थित कारायेस के उत्तर-पश्चिम में था, जो माउंट एथोस की प्रशासनिक राजधानी है। भूकंप के झटके आसपास के कई क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से…
काठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए पिछले चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है। इनमें अधिकांश खालिस्तान समर्थक लोगों के होने की जानकारी मिली है। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक जिस मानव तस्करी मामले में अभी घिरे हैं और विपक्ष की तरफ से उन पर इस्तीफे का दबाव दिया जा रहा है उस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस जांच से जुड़े एक वरिष्ठ जांच अधिकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर रहे इमिग्रेशन विभाग…
