मुस्लिम युवकों ने की थी छेड़छाड़, राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 जून को दामोदर नदी में नहाने गयी 6 आदिवासी नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पानी की समस्या के चलते महिलाओं को नहाने के लिए नदी पर जाना पड़ता है, जहां ये असामाजिक…
Author: shivam kumar
जनजातीय समाज को जागरूक करने के लिए पद यात्रा करूंगा दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दुमका पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। राजय सरकार वोट बैंक की खातिर इसे पिछड़ा अवस्था में ही रखना चाहती है। रघुवर दास ने यहां तक कह दिया कि इस राज्य का एक ग्रुप इन्हें इसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप इसे इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है। अगर यही हाल रहा तो तो झारखंड की स्थिति नागालैंड और मिजोरम…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता मनोज पांडेय द्वारा जारी एक पोस्टर खूब चर्चा में है। पोस्टर में पार्टी के तीन प्रमुख चेहरों दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को लेकर एक नारा लिखा गया है ‘गुरुजी हैं तो गुरूर है, हेमंत हैं तो हिम्मत है, बसंत हैं तो बहार है, इसीलिए तो झामुमो की लोकप्रिय सरकार है।’ इस पोस्टर में ‘गुरुजी’ के रूप में पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को जनभावनाओं का प्रतीक बताया गया है, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शासन की दृढ़ता और छोटे भाई बसंत को उम्मीद और…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के गृह सचिव और जेल आइजी को दी जानकारी रांची। झारखंड में अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के गृह सचिव और जेल आइजी को इस बारे में सूचित किया है। यह उन कैदियों के लिए एक बड़ी राहत है जो आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना नहीं भर पा रहे थे। झारखंड में अलग-अलग जेलों में बंद गरीब कैदियों की जमानत और रिहाई के लिए अब केंद्रीय कोष का इस्तेमाल किया जायेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गरीब कैदियों को वित्तीय…
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द एक विकसित भारत का निर्माण हो। विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ जनता की सहभागिता आवश्यक है। जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत का निर्माण नही किया जा सकता। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार को सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश…
नई दिल्ली। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी में मुक्त व्यापार साझेदारी से आई उल्लेखनीय वृद्धि और आतंकवाद के मुद्दे पर ब्रिटेन के समर्थन की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की वे सराहना करते हैं। हाल ही में संपन्न एफटीए द्वारा इसे और मजबूती मिली है। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ब्रिटेन के समर्थन की वे…
विशेष कांग्रेसी युवराज को कैसे पता चला कि ट्रंप और मोदी के बीच क्या बात हुई अनाप-शनाप बयान देकर खुद को मजाक का विषय बना लेते हैं नेता प्रतिपक्ष उनको तो भाजपा से अच्छा जवाब उनके अपने सांसद शशि थरूर ने दे दिया है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। चार जून को भोपाल में जब कांग्रेस के युवराज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘नरेंदर सरेंडर’ वाला बयान दिया, तब से यही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या पीएम मोदी से हुई बातचीत का ब्योरा डोनाल्ड ट्रंप ने राहुल गांधी…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने से अब देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नई तिथि की घोषणा होगी। राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देरशाम एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को इस आशय की सूचना दी गई। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देकर रांची से देवघर लौट रहे थे। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी…
विशेष त्रासदी को हादसा बताने की जल्दबाजी ने साबित की कांग्रेस की कमजोरी पुलिस प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दिया होता, तो नहीं होता यह हादसा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद से प्रशासन पर लापरवाही और कुप्रबंधन के आरोप लग रहे हैं। सरकार ने मुआवजे की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर प्रशासन को अंदाजा कैसे नहीं था कि…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने अंजी पुल का भी उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना से जुड़ी टीम के साथ बातचीत की। इस मौके पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने कंथन चिनाब हॉल्ट पर परियोजना टीम और…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत पर निशाना साधा है। साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। मरांडी ने…
