Author: shivam kumar

काठमांडू। देश में राजशाही की वापसी को लेकर चलाए जा रहे काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त होने की घोषणा करते हुए आगे से जिला और शहर केंद्रित प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है। राजशाही की वापसी को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे सभी राजनीतिक दल और संस्थाओं की बुधवार को हुई बैठक के बाद काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में पहले चरण के आंदोलन के समाप्ति की घोषणा की गई। संयुक्त जन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी नजर आ रही है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,180 रुपये से लेकर 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,910 रुपये से लेकर 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गोता लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक…

Read More

सरायकेला। जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने संयुक्त रूप से खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया । इसी क्रम में टाटा-रांची एनएच 33 पर चौका थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने गुरुवार को बताया कि विभाग को चौका थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध बालू भंडारण और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके आलोक में डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चौका थाना क्षेत्र में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को वन प्रमंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौड़ में हजारों की संख्या में शहरवासी उत्साह के साथ शामिल हुए। यह दौड़ सोनारी स्थित वन भवन परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए पुनः वन भवन परिसर में आकर समाप्त हुई। कुल सात किलोमीटर की इस दौड़ का आयोजन शहरवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था। मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिले…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के जपला – छतरपुर मुख्य पथ पर चौआचटान गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार की रात हुई। सभी एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे लोगों को रौंदते हुए कार आगे निकल गई। कुछ दूर जाकर कार में सवार लोग कार छोड़कर भाग निकले। कार में शराब की बोतल मिली है।…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4,302 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 276 नए मामले दर्ज किए गए। इस बीच कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक मौत दिल्ली, एक…

Read More

अहमदाबाद। 18 साल का लंबा इंतज़ार, अनगिनत कोशिशें और अंततः विराट कोहली को वह पल मिला जिसका वह हर सीजन में इंतज़ार करते थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि ये खिताबी जीत उनकी आत्मा को सुकून दे रही है। विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, “मैंने इस टीम को अपनी जवानी दी है, अपना प्राइम टाइम और अपना अनुभव दिया। हर साल यही सपना देखा कि ट्रॉफी जीतूं। आज ये…

Read More

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की ट्रॉफी जीत ली है। इस जीत के साथ आरसीबी ने 17 साल के सूखे को समाप्त किया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। 191 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को दो अनकैप्ड ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिर जोश इंग्लिश ने…

Read More

कोलकाता। पाकिस्तान के खिलाफ विदेश दौरोंं की शृंखला पूरी कर तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी रात को स्वदेश लौट आए। भारत ने सात प्रतिनिधिमंडल भेजे थे। इसका मकसद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूती से रखना था। अभिषेक बनर्जी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा की। अभिषेक मंगलवार रात लगभग 12:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि पिछले लगभग 15 दिनों में भारत का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने पांच देशों का दौरा किया। इन दौरान आतंकवाद…

Read More