नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,740 रुपये से लेकर 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये से लेकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,300 रुपये से लेकर 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारों का जोर बना हुआ है। टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तत्काल कटौती नहीं करने का संकेत देने के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स…
अररिया। बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान को पटना से आई विशेष निगरानी की टीम ने मंगलवार की देर रात उनके आवास से घूस के डेढ़ लाख रूपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। विशेष निगरानी की टीम ने रानीगंज बीडीओ के साथ प्रखंड कार्यालय के सहायक लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी हिरासत में लिया है।प्रखंड उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पटना से आई निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की। रानीगंज उप प्रमुख कलानंद…
पूर्वी चंपारण। जिला के बंजरिया थाना पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए एक शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने और फायरिंग करने वाले आरोपी जटाशंकर यादव उर्फ दमकल को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव में पीडीएस दुकानदार ओम प्रकाश यादव के यहां शादी समारोह के दौरान उसके चाचा जटा शंकर यादव उर्फ दमकल ने आर्केस्ट्रा में नाच रही नर्तकियो के मंच पर कट्टा निकालकर लहराते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो…
विशेष सभी धुरंदर पकिस्तान की चमड़ी उधेड़ दिखायेंगे उसका असली चेहरा कांग्रेस को राजनीति भूल कर साथ देना चाहिए सरकार का, क्यूंकि यह मामला है देश का नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। मोदी सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शुरू किये गये राजनयिक आउटरीच अभियान में कांग्रेस की भागीदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। कांग्रेस द्वारा सुझाये गये चार नामों में से केवल आनंद शर्मा को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है, जबकि बाकी तीन नामों को सरकार ने नजरअंदाज कर दिया और अपनी ओर से तीन अन्य कांग्रेस नेताओं…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा हरिजनवां टोला गांव निवासी रघुवर राम का पुत्र गोल्डन राम (19) के रूप में की गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गोल्डन छतरपुर की ओर से जपला की ओर आ रहा था। इसी क्रम में जपला की ओर से जा रही तेज…
रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रांची रेल मंडल से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 और 23 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 एवं 25 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर दो घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के…
रांची। झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पूर्व आने की संभावना है। इस बार मॉनसून के झारखंड में आने की संभावना 10-12 जून है, जबकि हर वर्ष मॉनसून 15 जून के बाद आता है। इसकी वजह इस वर्ष केरल में मॉनसून आने को लेकर बनी परिस्थितियां हैं। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस बार केरल में मॉनसून के दस्तक देने की परिस्थितियां पॉजिटिव बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि केरल में इस बार मॉनसून 25-27 मई तक पहुंचने की सम्भावना है। प्री मॉनसून की हो रही बारिश अभिषेक आंनद ने…
तेल अवीव। इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसका पहला लक्ष्य फिलिस्तीन के आतंकी समूह हमास के कब्जे से 58 बंधकों को छुड़ाना है। इसके लिए भले ही चाहे जो करना पड़े। आईडीएफ ने एक्स पर कहा कि उसकी स्थापना 77 साल पहले स्पष्ट मिशन के तौर पर की गई थी। आईडीएफ ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल ने अपने इतिहास के सबसे खूनी हमले का अनुभव किया। हमारे नागरिकों का नरसंहार किया गया। महिलाओं से बलात्कार किया गया। लोगों को जिंदा फूंक दिया गया।बंधक बना लिया गया। उनमें से 58 अभी भी गाजा में हमास…
रांची। झारखंड के सीनियर आईएएस विनय कुमार चौबे को बड़ा झटका लगा है। एसीबी की टीम ने उन्हें शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह एसीबी की एक टीम तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे के आवास पहुंची और उन्हें गाड़ी में बिठाकर एसीबी ऑफिस लाया गया। फिर शुरु हुआ पूछताछ का सिलसिला। शाम होने से पहले पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए बुला लिया गया। इसी बीच मेडिकल टीम के एसीबी दफ्तर पहुंचने से साफ हो गया था कि कोई बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। शाम 4।30 बजे के करीब…
