Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार यानी 23 मई को आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बाबा बैद्यनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के तहत यह बैठक दिन के 12 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में मेले की तैयारी को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी, ताकि श्रावणी मेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। इस बैठक में सभी विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त दुमका, पुलिस उप महानिरीक्षक दुमका, निदेशक पयर्टन, उपायुक्त देवघर सहित अन्य अधिकारी शामिल…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइल के दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। बुधवार रात यह गोलीबारी एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर हुई। दूतावास के प्रवक्ता ने साफ किया है कि राजदूत सुरक्षित हैं। वह गोलीबारी के समय वहां पर नहीं थे। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति इजराइल के दूतावास के कर्मचारी हैं। इनको कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास गोली…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 मई तक हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा। विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं 25 मई…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाए कड़े कदम: नायब सैनी चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सेना का आभार जताया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह नई दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकाराें से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सर जमीन पर ही मिट्टी में मिलने का काम किया है। ऐसा ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री ही…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है कि अगर उनकी सरकार शराब घोटाले में शामिल नहीं है तो घोटाले की जांच सीबीआइ से कराने की अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में प्राथमिकी दर्ज कर और अफसरों को गिरफ्तार कर एसीबी ने इतिहास रच दिया। श्री महतो ने कहा कि इस बात पर विश्वास करना असंभव है कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की सहमति के बगैर ही अफसरों ने नीतिगत बदलाव कर लिया ताकि घोटाला किया जा सके। स्पष्ट है कि सीबीआइ जांच होगी तो मुख्यमंत्री और…

Read More

शराब घोटाला हुआ नहीं, सुनियोजित तरीके से करवाया गया रांची। झारखंड में दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला होने की आशंका जताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में शराब घोटाले को लेकर हमने 2022 में कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। बाबूलाल मरांडी ने 19 अप्रैल 2022 को सीएम को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा कि यदि उस समय मुख्यमंत्री संज्ञान लिये होते तो ऐसा नहीं होता। राज्य में शराब…

Read More

रांची। संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी),नई दिल्ली की ओर से देश भर में सिविल सेवा परीक्षा 25 मई को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न 48 परीक्षा केंद्रों में भी प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे और द्वितीय पाली में 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जानी है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, उनके…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। दोनों रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री और विधायक ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित था। झारखंड के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन की ओर से बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराटे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बुधवार को किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय के सहयोग से चलाए गए इस सत्र में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जरूरी तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागी बालिकाओं को द्वितीय स्तर का ऑरेंज…

Read More

पटना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार काे बिहार पहुंचकर अति भावुक हाे गये । उन्होंने अपना अगला जन्म बिहार में होने की इच्छा व्यक्त की। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के राधानगर पताही चौसीमा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की धरती को नमन किया। साथ ही कहा कि धन्य हैं मुजफ्फरपुरवासी, तुम्हारे धैर्य को प्रणाम। बाला जी की कृपा आप सभी पर अवश्य होगी। उन्हाेंने भाेजपुरी में बोलते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के बाद अगर अगला जन्म लेना हो तो मैं बिहार की धरती पर लेना चाहूंगा। मैं…

Read More