पलामू। पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी) के सब जोनल कमांडर गौतम यादव को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पेट में गोली लगी थी। गौतम अपना नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस वाराणसी गई और गौतम को गिरफ्तार किया गया है। गौतम यादव नाम बदलकर इलाज करवा रहा था। गौतम बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पलामू पुलिस को सूचना…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इसकी तुलना पहलगाम हमले से की है और कहा है कि मुर्शिदाबाद में सुनियोजित तरीके से हिन्दू घरों, संपत्तियों और लोगों को निशाना बनाया गया। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि एसआईटी की टीम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार और पश्चिम बंगाल न्यायिक सेवा के दो अधिकारी शामिल थे। इन स्वतंत्र अधिकारियों की रिपोर्ट से यह साबित हो गया है कि ममता सरकार…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को मुंबई, बेंगलुरु, जालंधर, इंदौर और कोलकाता सहित देश के कई शहरों में छापेमारी की। छापेमारी की ये कार्रवाई एक फर्म में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी ने तलाशी अभियान के दौरान करीब 6.43 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं। इनमें अमेरिकी डॉलर, सिंगापुर डॉलर और दिरहम शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान 55.74 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए…
थाईलैंड ओपन और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में लेंगी भाग नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार भारतीय महिला मुक्केबाज़ अंतरराष्ट्रीय रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं। भारतीय बॉक्सर दो बड़े टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में हिस्सा लेंगी। थाईलैंड ओपन 24 मई से बैंकॉक में खेला जाएगा, जबकि वर्ल्ड बॉक्सिंग कप का आयोजन 30 जून से अस्ताना, कज़ाखस्तान में किया जाएगा। थाईलैंड ओपन में उतरेंगी रजत पदक विजेता, वर्ल्ड कप में दिखेंगी राष्ट्रीय चैंपियन भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन (बीएफआई) की नई चयन नीति के अनुसार, वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में राष्ट्रीय चैंपियन उतरेंगी, जबकि थाईलैंड ओपन में रजत…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष लीग मुकाबलों के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय देने के फैसले को “अस्थायी और असंगत” बताते हुए डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कहा है कि अगर यह प्रावधान टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होते ही लागू कर दिया जाता, तो शायद वे अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहते। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को यह फैसला किया कि अब शेष बचे नौ लीग मुकाबलों में बारिश के कारण बाधित मैचों को पूरा करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले केवल एक घंटे का…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर से रायपुर स्टेशन की तरफ आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह हादसा रायपुर के चुनाभट्टी के पास हुआ है। हादसे के बाद ट्रेनों को प्लेटफार्म पांच और छह से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारियाें ने बताया कि बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी के दो रैक रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी से उतर…
• आधुनिक तकनीक से शेरों की गिनती, आबादी के साथ क्षेत्र भी बढ़ा गांधीनगर। गुजरात के सासन गिर में पाए जाने वाले एशियाई शेरों के संबंध में अच्छी खबर है। इनकी संख्या बढ़ने के साथ इनका क्षेत्र भी बढ़ा है। यहां पिछली गिनती से 217 शेरों की संख्या बढ़कर 891 हो गई है। इस साल 10 से 13 मई 16वीं शेर गणना कार्यक्रम चलाया गया था। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बुधवार सुबह गांधीनगर सचिवालय में शेरों की गिनती के बाद इनकी संख्या को सार्वजनिक किया। इसमें नर शेर 196, मादा शेरनी 330, युवा शेर 59, युवा शेरनी 75, बच्चे 225…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा की। यह एक परिष्कृत नई मिसाइल रक्षा ढाल बनाने की योजना है। यह अंतरिक्ष से खतरों को रोकने में सक्षम होगी। अनुमान है कि इस पर लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे। यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी होगी। एबीसी न्यूज के अनुसार, ‘गोल्डन डोम’ परियोजना की पूरी देखरेख स्पेस फोर्स जनरल माइकल गुएटलीन करेंगे। यह परियोजना पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के असफल “स्टार वार्स” कार्यक्रम की याद दिलाती है। व्हाइट हाउस ने प्रौद्योगिकी में प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि रीगन…
सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया)। संयुक्त राज्य अमेरिका के मशहूर टेलीविजन अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट (76) का मंगलवार को यहां निधन हो गया। उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टूडियो सिटी में अपने घर पर अंतिम सांस ली। अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट को टेलीविजन पर प्रसारित हास्य धारावाहिक ‘चीयर्स’ में नॉर्म पीटरसन की भूमिका के लिए याद किया जाता है। एनबीसी न्यूज के अनुसार, सिटकॉम के चीयर्स धाराविहक में बीयर पीने वाले एवरीमैन नॉर्म पीटरसन की भूमिका के लिए उन्हें लगातार छह प्राइम टाइम एमी अवार्ड प्राप्त हुए। उनके प्रवक्ता ज्योफ चेड्डी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक टेलीविजन इंडस्ट्री में…
अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ ‘रेड 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म की बाॅक्स आफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है। हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन तीसरे मंगलवार को ‘रेड 2’ ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने अपने 20वें दिन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘रेड 2’ ने अपनी…
नई दिल्ली। हेल्थकेयर प्रोडक्ट और दवाइयां बनाने वाली कंपनी एक्रेशन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। हालांकि कमजोर लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर अपर सर्किट तक पहुंच गए। इसके बावजूद निवेशकों के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकी। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 101 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 21.78 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 79 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह शेयर उछल…
