Author: shivam kumar

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। मार्श…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने मंगलवार सुबह राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल सहित कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे। वरिष्ठ एनसीपी नेता होने के बावजूद छगन भुजबल को महायुति मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्री समूह में धनंजय मुंडे को शामिल किया गया था लेकिन धनंजय…

Read More

गाजा पट्टी। इजराइली सेना ने पिछले सात दिन में आतंकी समूह हमास के 670 से अधिक पर भीषण हमला किया है। पिछले 24 घंटों में इजराइल के हमलों में कम से कम 136 लोगों की जान चली गई। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गाजा में खाद्य पदार्थों की बुनियादी मात्रा को प्रवेश करने की अनुमति दी है। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, इजराइली सेना ने कहा कि पिछले हफ्ते उसने पूरे एन्क्लेव में प्रारंभिक हवाई हमलों में हमास के 670 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। यूके स्थित संगठन के अनुसार, सोमवार सुबह इजराइली सेना ने दक्षिणी…

Read More

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए इस साल जनवरी में धमाकेदार एंट्री करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के बदलाव से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीति और ध्रुवीकरण में अपने सभी पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति ने ऐसे बदलावों की झड़ी लगा दी है, जिन्होंने अमेरिकी जीवन के शायद ही किसी पहलू को अछूता छोड़ा है। अमेरिका के समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अब तक की संक्षप्ति अवधि का विश्लेषण किया है। अखबार कहता है कि राष्ट्रपति ट्रंप…

Read More

वाशिंगटन/मॉस्को/कीव। वर्षों से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्घ विराम कराने के वैश्विक प्रयास कुछ हद तक कामयाब होते दिख रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कल चली दो घंटे की टेलीफोनिक बातचीत काफी हद तक सफल रही। पुतिन को ट्रंप काफी हद तक समझाने में सफल रहे। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की बातचीत शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद तक ट्रंप के संपर्क में रहे। जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध विराम पर अगले दौर की वार्ता तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में…

Read More

तेल अवीव/गाजा। लगभग तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा पट्टी में सोमवार को पहली बार राहत सामग्री लेकर पांच ट्रक पहुंचे। इस सहायता में शिशु आहार सहित अत्यंत आवश्यक वस्तुएं शामिल रही। जानकारी के अनुसार, ये ट्रक इजराइल और संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद केरम शालोम सीमा चौकी के जरिए गाजा में प्रवेश कर सके। इजराइली रक्षा समन्वय निकाय (सीओजीएटी) ने बताया कि यह आपूर्ति गाजा में फंसे 20 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों के लिए एक राहत की किरण है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट किया है कि स्थिति बेहद विकट है और इतनी कम मात्रा में मदद…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,520 रुपये से लेकर 95,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,560 रुपये से लेकर 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 98,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 95,670…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में कुछ देर के लिए तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव करने का सामना करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में कमी आने के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर दबाव बना रहा। हालांकि अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट…

Read More

काठमांडू। नेपाल में राजसंस्था की पुनर्बहाली को लेकर 29 मई से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन से गणतंत्र को समाप्त करने का दावा करते हुए आरपीपी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को हेलीकॉप्टर से भागने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार का अनिश्चितकालीन आंदोलन देश में राजसंस्था की पुनर्बहाली के बिना नहीं रुकने वाला है। राजशाही पक्षधर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि जब जनता सड़कों पर आएगी तो सत्ता पर बैठे लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिलेगा। बांग्लादेश में शासन पर बैठे लोगों को जनता…

Read More

काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर से प्रमुख वामपंथी दलों के बीच एकता की चर्चा और बहस शुरू हुई है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और प्रमुख विपक्षी नेता माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड की पार्टी के बीच एकता कराने की मध्यस्थता के लिए चीन सक्रिय हो गया है। इसी बीच बीजिंग ने देश की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी को बीजिंग भ्रमण का न्यौता दिया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी यूएमएल से सक्रिय राजनीति में आने के लिए तैयार पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी को 24 मई से एक सप्ताह के चीन भ्रमण पर बीजिंग का न्यौता मिला है जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।…

Read More