Author: shivam kumar

विशेष बांग्लादेश से नेपाल के रास्ते भी घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी देश में रह रहे आतंकियों के मददगारों पर भी निगाह रखने की जरूरत ऐसे ही ओवर ग्राउंड वर्करों ने पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में हिंसा फैलाने में मदद की स्लीपर सेल्स के साथ-साथ डिजिटल सेल्स पर भी निगाह रखने की जरूरत सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर भी लगाम लगानी होगी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विराम लगने के साथ ही भारत के लिए जो एक नयी जरूरत ने सिर उठाया है,…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की नवनिर्वाचित टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी व उत्तम कुमार शामिल रहे। टीम ने मुख्यमंत्री को हाल में संपन्न जेएससीए चुनाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नयी कमेटी अपनी ऊर्जा…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठिए ही नहीं, बल्कि आइएएस अधिकारी और कांग्रेस के विधायक भी अपना फर्ज़ी दस्तावेज बनवा रहे हैं। कांग्रेस की एक विधायक दो पैन कार्ड और चार वोटर आइडी के साथ लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग को धोखा देना, गलत हलफनामे देना और जनता से तथ्यों को छिपाना—क्या यही है कांग्रेस का जनप्रतिनिधित्व। बहती गंगा में हाथ धोने वालों की कतार काफी लंबी बाबूलाल ने आगे लिखा है कि झारखंड में यह पहली बार नहीं हो रहा है। पहले केवल बांग्लादेशी…

Read More

प्रयागराज। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद कमेटी के सर्वे मामले में मंदिर पक्ष को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी जीत मिली है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सोमवार दोपहर भोजनावकाश के बाद इस मामले में आदेश सुनाया। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन ) खारिज करते हुए अंतरिम आदेश विखंडित कर दिया है। इससे सर्वे तथा अगली अदालती कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ थी याचिका संभल जामा मस्जिद कमेटी ने ट्रायल कोर्ट के नवंबर 2024 के उस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि देश में वित्‍त वर्ष 2025-26 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्‍मीद है। उन्होंने आगामी खरीफ बुवाई से पहले किसानों को नई प्रौद्योगिकियों के बारे में शिक्षित करने के लिए 15 दिवसीय अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की। कृषि‍ मंत्री चौहान आज नई दिल्‍ली में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में 1.5-2 फीसदी की वृद्धि दर को अच्छा माना जाता है। भारत कम से कम 3…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 82 वर्षीय बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक्स पोस्ट में जो बाइडेन और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके परिवार, विशेष रूप से डॉ. जिल बाइडेन के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा, “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उन्हें…

Read More

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कौन प्रतिनिधि जाएगा, यह केवल पार्टी ही तय करेगी। भाजपा को यह अधिकार नहीं कि वह हमारे प्रतिनिधि का नाम तय करे। यूसुफ पठान का नाम सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने से पहले केंद्र सरकार को हमसे बात करनी चाहिए थी। उधर भाजपा ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखने का आरोप लगाया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबूत पेश करने के…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) सुबोध कुमार गोयल को कोलकाता स्थित एक कंपनी से जुड़े 6,200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने गोयल को इडी की हिरासत में भेज दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 16 मई को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार…

Read More

केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं को झामुमो के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया गया और संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के…

Read More

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल द्वारा की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया सेल के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भेजा गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि मेरे द्वारा तीनों लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। तीनों से पन्द्रह दिनों के भीतर सार्वजनिक मंच पर ब्रजेश पाठक पर अमर्यादित टिप्पणी मामले…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान को हमले से पहले सूचना क्यों दी गई? उन्होंने इसे ‘अपराध’ बताया और सवाल किया कि इस कारण कितने भारतीय विमान नष्ट हुए? राहुल गांधी ने दो दिन पहले यानी शनिवार को भी एक्स पोस्ट के माध्यम से सवाल खड़े किए किए थे और विदेश मंत्री के बयान को आधार बनाते हुए सवाल पूछे थे। राहुल ने सोमवार को कहा, ”जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है। मैं फिर पूछता हूं- हमने…

Read More