पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एसएसपी किशोर कौशल ने कदमा क्षेत्र में सोमवार की रात अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। यह मार्च डीबीएमएस स्कूल से शुरू होकर उलियान चौक तक पहुंचा। पैदल मार्च में एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर, कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए पैदल मार्च किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त करने…
Author: shivam kumar
पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा में सोमवार देर रात नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू पति विनीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर उसे गोली मार देने का आरोप लगाया गया है। महिला की मौत हो जाने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में रखा गया है। घटना के बाद से नवविवाहिता के पिता समय अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना…
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आईएसआई समर्थित छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गाेली से एक आतंकी घायल हुआ है, जिसकी पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर में एक ऑपरेशन के दाैरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार शामिल है। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र डिमना लेक में सोमवार की देर शाम नहाने के दौरान डूबे दो छात्रों में से एक, मानगो निवासी 15 वर्षीय प्रतीक रजक का शव मंगलवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे बरामद किया। प्रतीक का शव सोनारी दोमुहानी से आए गोताखोरों की टीम ने झील के घाट से करीब 60 फीट दूर और 25 फीट गहराई से निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद प्रतीक के परिजन रोने-बिलखने लगे। प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा में शिक्षक हैं। और मूल रूप से पटमदा के कमलपुर थाना…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कल जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति 21 मई को मुरगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे। इस दौरान बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। धनखड़ इस दौरान मुरगांव बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। धनखड़ मुरगांव बंदरगाह पर तटरक्षक पोत पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 22 मई को उपराष्ट्रपति धनखड़ आईसीएआर-केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई) का दौरा करेंगे। इस दौरान वो संकाय सदस्यों और…
रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश से नगर निगम की ओर से निगम की ओर से नालियोंं की सफाई नहीं करने से रांची की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गयी। मुख्य सड़कों पर भी लगभग दो से ढाई फिट पानी बह रहा था। नालियों की सफाई नहीं करने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। साथ ही गंदा पानी कई लोगों के घर मे घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं भारी बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गयी और मौसम भी सुहाना हो…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बीच, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम योगी के विजन के अनुसार नियोजन विभाग द्वारा इस विषय…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नदिया जिले में शनिवार देर रात तीन अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूपा बेगम, मुहम्मद आलम और मनीरा शेख के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के झेनाइदह क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने लगभग चार महीने पहले एक स्थानीय एजेंट की मदद से अंतरराष्ट्रीय सीमा को…
-कृषि विभाग की कई योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों (ब्लॉक हॉर्टिकल्चरस ऑफिसर) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। दरअसल, चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि को लाभकारी बनाने के लिए राज्य में बागवानी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की नियुक्ति कृषि विभाग के…
सिरसा। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने बताया कि सिरसा का युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान अंडर-19 क्रिकेट टीम में इंग्लेंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। डा. वेद बैनीवाल सोमवार को सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा का यह उभरता सितारा क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण और सामर्थ्य से भारत की अंडर-19 क्रिकेट का हिस्सा बना है जो न केवल सिरसा बल्कि समूचे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। डॉ. बेनीवाल ने इस मौके पर हाल ही में अंडर-19 की…
दीव। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 (केआईबीजी) के पहले संस्करण की शुरुआत सोमवार को दीव के घोघला बीच पर हुई। इस दिन बीच सॉकर मुख्य आकर्षण रहा। अरब सागर की चमकती लहरों के बीच गोवा और राजस्थान ने लड़कों के दिन का पहला मैच खेला। हालांकि, परिणाम एकतरफा रहा। बीच गेम्स में माहिर गोवा ने 13-9 से जीत के साथ अपना विजयी अभियान शुरू किया। गोवा में समुद्र तटों की भरमार है, जबकि राजस्थान में कोई समुद्र तट नहीं है। इसका मतलब है कि गोवा के लोग घर जैसा माहौल महसूस कर रहे थे और राजस्थान के खिलाड़ी संघर्ष करते…
