Author: shivam kumar

चाइबासा। चाइबासा में नक्सल अभियान के दौरान गुरुवार की शाम वज्रपात होने से घायल सीआरपीएफ अधिकारी शहीद हो गये हैं। शहीद जवान एम प्रबो सिंह सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर थे। चाइबासा पुलिस ने शुक्रवार को एम प्रबो सिंह की मौत की पुष्टि की है। वहीं घायल तीन जवानों को शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। नक्सली अभियान के दौरान वज्रपात की चपेट में आये जवान बता दें कि चाइबासा जिले छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार की देर शाम सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसमें…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य की प्रगति एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की है। सिक्किम राज्य दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1975 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। यह दिन सिक्किम की राजशाही से भारत के एक राज्य के रूप में परिवर्तन की वर्षगांठ का प्रतीक है, जो एक जनमत संग्रह के बाद हुआ था। इसमें 97.5 प्रतिशत प्रतिभागियों ने राजशाही को समाप्त करने का समर्थन…

Read More

रामगढ़। झारखंड से नकली शराब की तस्करी बिहार राज्य में अक्सर होती रहती है। रामगढ़ पुलिस ने ऐसे ही एक नकली शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 680 बोतल नकली शराब बरामद हुआ है। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो बी आर 01 पी बी 6620 से अवैध नकली शराब की तस्करी होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की…

Read More

पूर्वी सिंंहभूम। पूर्वी सिंंहभूम (जमशेदपुर) ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की ओर से 20 मई की देशव्यापी आम हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अब यह हडताल नौ जुलाई को होगी। यह जानकारी शुक्रवार को कोल्हान के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने जमशेदपुर स्थित साकची स्थित एटक के कार्यालय में मीडिया को दी। मौके पर कोल्हान के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मंच की ओर से कहा गया कि हाल…

Read More

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान में बीकानेर के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री जिले से 32 किलाेमीटर दूर देशनाेक स्थित विश्वविख्यात करणी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। भाजपा जिला मंत्री मनीष साेनी ने बताया कि प्रधानमंत्री माेदी के साथ केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में माैजूद रहेंगे। शुक्रवार काे जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री माेदी के कार्यक्रम की तैयारियाें का जायजा लिया। हालांकि दाैरे की तैयारियाें का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री…

Read More

रांची। झारखंड में तापमान बढ़कर 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। पलामू में तापमान शुक्रवार को 43.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 17 मई से गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार 17 मई को राज्य के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तपमान में कमी आने की उम्मीद है। वहीं राज्य के कुछ जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इनमें…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर की मध्यस्थता से जुड़े बयान को भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर कहा कि ये द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमे तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती। विदेश मंत्रालय रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा कि हमारी लंबे समय से यही राष्ट्रीय पोजिशन रही है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से जुड़े किसी भी मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करना है। इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबित मामला सिर्फ पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से कब्जा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता का दावा करने वाले अपने बयान से अब पलट गए हैं। कतर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को दूर में मदद की थी। कतर में अल-उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की, जो अधिक से अधिक शत्रुतापूर्ण होती जा रही थी। यह छठी बार है जब…

Read More

पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी- आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करे नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूरी दुनिया के सामने सवाल उठाया कि क्या परमाणु हथियार पाकिस्तान के हाथों में सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लिया जाना चाहिए। उसने पहलगाम में आतंकवादी घटना से भारत के माथे पर चोट पहुंचा कर भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया। उसने भारत के माथे पर वार किया, तो हमने उनकी छाती पर घाव दिए हैं। पाकिस्तान के जख्मों का इलाज इसी बात…

Read More

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें शपथ दिलाई। केरल कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव एवं 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन का स्थान लिया है। यूपीएससी के अध्यक्ष का पद 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो गया था। डॉ. अजय कुमार ने अपने 35…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू हिल्स (केजीएच) में चलाए गए 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू हिल्स पर 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया। इसके अलावा यहां से 2 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री, 150 से ज्यादा बंकर,…

Read More