– चालक-परिचालक फरार लखनऊ। बिहार के बेगुसराय से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी एटीए 6372) में गुरुवार सुबह लखनऊ के किसान पथ पर आग लगने से उसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवाें की पहचान कर ली है। मरने वालाें में दाे बच्चें, एक महिला, किशाेरी और एक युवक शामिल है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस से उतरकर भाग गये थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से करीब 80 सवारियों को लेकर प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। लखनऊ के किसान पथ…
Author: shivam kumar
ढाका। बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह में आज सुबह छह बजे से आहूत कर्मचारी संगठन की 12 घंटे की हड़ताल की वजह से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया। कंटेनर परिवहन रुक गया है। यह हड़ताल पुलिस ज्यादती के खिलाफ शुरू की गई है। हड़ताल में शामिल प्राइम मूवर चालकों और श्रमिकों पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, हड़ताल में शामिल लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह यूनियन अध्यक्ष और दो सहकर्मियों के साथ मारपीट की। जिला प्राइम मूवर, ट्रेलर, कंक्रीट मिक्सर, फ्लैटबेड, ड्रम ट्रक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी…
रियाद। सऊदी अरब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मुलाकात ने मध्य पूर्व के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इनमें इजराइल प्रमुख है। शरा पर कभी 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम था। सऊदी में जन्मे शरा पूर्व जिहादी हैं। सीरिया में सशस्त्र इस्लामी विद्रोह का नेतृत्व करने से पहले इराक में अमेरिकी सेना के खिलाफ लड़ाई में कई साल बिता चुके हैं। शरा को सीरिया के क्रूर तानाशाह बशर अल-असद को निर्वासित करने का श्रेय दिया जाता है। शरा सशस्त्र संघर्ष के दौरान आतंकी अबू मोहम्मद अल-जोलानी के नाम…
काठमांडू। चीन के नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) यानी चीन की संसद के उपाध्यक्ष शियाओ जी बीती रात को काठमांडू पहुंचे। नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा की डिप्टी स्पीकर के औपचारिक निमंत्रण पर वो चार दिन के नेपाल भ्रमण पर पहुंचे हैं। उपाध्यक्ष शियाओ जी मई 16-18 से काठमांडू में आयोजित होने वाले सागरमाथा संवाद कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। नेपाल सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री ऐन बहादुर शाही ने त्रिभुवन अंतररा्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उनका स्वागत किया। इस दौरान नेपाल में चीन के राजदूत छन सोंग भी मौजूद रहे। चीन के दूतावास ने कहा कि नेपाल भ्रमण…
वाशिंगटन। अमेरिका में रूसी वैज्ञानिक सेनिया पेत्रोवा को बुधवार को अदालत से जमानत नहीं मिल सकी। न्याय विभाग ने हार्वर्ड की मेडिकल शोधकर्ता पेत्रोवा पर वर्मोंट में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान गंभीर संघीय आरोप लगाया। न्याय विभाग ने कहा कि पेरिस से लौट रही 30 वर्षीय पेत्रोवा को 16 फरवरी को बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उसके सामान में गैर-संक्रामक और गैर-विषाक्त मेंढक भ्रूण मिले थे। अभियोजकों का आरोप है कि वह अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में तस्करी करने का प्रयास कर रही थी। अदालत ने सुनवाई के…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि लिवालों ने बीच में खरीदारी का जोर बना कर बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख ही नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। डाउ जॉन्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक बढ़त के साथ…
पटना। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में राहुल को छात्रों के साथ ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करना है लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ करने पर अड़े हुए हैं। हालांकि, दरभंगा जिला प्रशासन ने आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने यह कार्यक्रम टाउन हॉल में करने की इजाजत दी है। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने…
रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार की देर रात अभियान चलाया। इस दौरान 50 से ज्यादा ठेले और खोमचों को जब्त कर लिया। अभियान के दौरान निगम की टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। निगम ने मोरहाबादी के बिजली ऑफिस से लेकर पंचमुखी मंदिर तक अतिक्रमण चलाया। निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर लगा कर रखे गए अवैध रूप से ठेलों को जब्त कर लिया। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया। जैसे ही दुकानदारों को यह पता चला कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को चौक के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीफीट वीर बिरसागढ़ बस्ती निवासी 20 वर्षीय संदीप दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप बुधवार की रात अपने बड़े भाई चंदन दास को टाटा मोटर्स फैक्ट्री में ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बुलेट से घर लौट रहा था। इसी दौरान जेम्को चौक के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों में से कुछ का कहना है कि संदीप ने रास्ते में अचानक आए किसी मवेशी…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला स्तरीय तैयारी समिति की एक अहम बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सचिव, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर के साकची में एक विशाल संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,…
